Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Entertainment»‘फैशन’ में निभाए किरदार ने किस्मत बदल दी : प्रियंका चोपड़ा जोनास
Entertainment

‘फैशन’ में निभाए किरदार ने किस्मत बदल दी : प्रियंका चोपड़ा जोनास

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 9, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
‘फैशन’ में निभाए किरदार ने किस्मत बदल दी : प्रियंका चोपड़ा जोनास
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

अबू धाबी. प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि उन्होंने जब बॉलीवुड में कदम रखा था, तब उनका न तो कोई ‘गॉडफादर’ था, न ही उन्हें किसी फिल्मी घराने का समर्थन हासिल था. प्रियंका कहती हैं कि करियर के शुरुआती दौर में उन्हें जो भी भूमिकाएं मिलीं, वह उन्हें स्वीकार करती गईं, शूंिटग के लिए दिन-रात एक कर दिए, अमेरिका में पॉप संगीत में भी हाथ आजमाया और आखिरकार ‘फैशन’ में निभाए गए किरदार ने उनकी किस्मत बदल दी.

आज प्रियंका हॉलीवुड में भी एक जाना-पहचाना चेहरा हैं. वह अपनी सफलता का श्रेय करियर के शुरुआती दौर में की गई कड़ी मेहनत को देती हैं. अबू धाबी में आयोजित ‘ब्रिज मीडिया सम्मेलन’ में प्रियंका (43) ने 2000 में ‘मिस वर्ल्ड’ का खिताब जीतने से लेकर हिंदी फिल्मों में दस्तक देन और फिर हॉलीवुड का रुख करने तक के अपने सफर को याद किया. उन्होंने 2008 में प्रर्दिशत ‘फैशन’ को अपने करियर का रुख बदलने वाली फिल्म बताया.

प्रियंका ने कहा कि जब उन्होंने 25 साल पहले फिल्मों में काम करना शुरू किया था, तब उनका मार्गदर्शन करने वाला कोई नहीं था.
उन्होंने कहा, “जब मैंने मुंबई में कदम रखा, तो मेरी राह आसान नहीं थी. मुझे यहां टिके रहने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी, लेकिन मेरा स्वभाव ऐसा है कि मैं जो भी काम अपने हाथों में लेती हूं, उसमें अपना 100 प्रतिशत देती हूं, वरना मैं उसे कभी पूरा नहीं कर पाऊंगी. एक समय ऐसा भी आया, जब मेरी लगातार छह फिल्में फ्लॉप हो गईं और मुझे एहसास हुआ कि मुझे कुछ अलग करना होगा.”

प्रियंका ने कहा, “इसके बाद मुझे ‘फैशन’ में काम करने का प्रस्ताव मिला, जिसमें दो लीड हीरोइन थीं. लोगों को लगा कि मेरा समय खराब चल रहा है, तभी मैं एक महिला-प्रधान फिल्म कर रही हूं, लेकिन बाकी सब इतिहास है, क्योंकि मैंने उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ दिया. इसी तरह, जब मैंने हॉलीवुड के बारे में सोचा, तो मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया.” पूर्व ‘मिस वर्ल्ड’ ने कहा कि ऐसा नहीं है कि अवसर खुद-बखुद चलकर उनके दरवाजे पर आए, बल्कि कई मौकों पर अच्छे अवसर उनसे छीन लिए गए.

प्रियंका ने कहा, “मुझे खुद के लिए मौके बनाने पड़े. मुझे लीक से हटकर फिल्में और भूमिकाएं हासिल करने के लिए लगातार संघर्ष करना पड़ा. फिल्म उद्योग में शायद हर महिला की यही कहानी है.” चुंिनदा भूमिकाएं स्वीकार करने से जुड़े सवाल पर प्रियंका ने कहा कि जब उन्होंने फिल्मी दुनिया में दस्तक दी थी, तब ऐसा नहीं था, क्योंकि उस समय वह सिर्फ काम हासिल करना चाहती थीं.

उन्होंने कहा, “लेकिन अब मुझे लगता है कि मैं करियर के उस पड़ाव पर हूं, जहां मैं दमदार भूमिकाएं मिलने का इंतजार कर सकती हूं और साधारण किरदारों को ठुकरा सकती हूं.” प्रियंका कहती हैं, “मैंने करियर के लिए बहुत त्याग किया, परिवार के साथ समय बिताने और त्योहार मनाने का मौका गंवाया. लेकिन हर चीज का एक समय होता है. उस समय मुझे काम पर ध्यान देने और त्याग करने की जरूरत थी. अगर मैंने ऐसा नहीं किया होता, तो मैं आज इस मुकाम पर नहीं पहुंच पाती, जहां मैं फिल्में ठुकराने का फैसला ले सकती हूं. मैं इसका श्रेय शुरुआती दौर में की गई कड़ी मेहनत और त्याग को देती हूं.” प्रियंका ने कहा कि इस दुनिया का कोई भी इंसान हर समय सही नहीं हो सकता.

उन्होंने कहा, “आपको खुद पर भरोसा करने, आत्मंिचतन करने और जो आप करने जा रहे हैं, उसका नफा-नुकसान आंकने की जरूरत है. इतना ही काफी है. मैंने भी दिन-रात काम किया, क्योंकि लोग कहते थे कि सफलता पाने का यही एकमात्र तरीका है. लेकिन आज मैं कह सकती हूं कि कड़ी मेहनत करो, पर उस सीमा तक, जिससे आपको नुकसान न पहुंचे.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleइंडिगो की उड़ानों में पांच प्रतिशत की कटौती, विमानन मंत्री ने कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया
Next Article कराची में हिंदू महिला और उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Entertainment

राजकुमार राव, कीर्ति सुरेश अभिनीत फिल्म ‘रफ्तार’ 24 जुलाई को रिलीज होगी

March 14, 2026
Entertainment

सोनी सब के ‘इत्ती सी खुशी’ में आरोपों से डगमगाती साख के बीच, क्या अन्विता जीत पाएगी अपने भाई-बहनों की कस्टडी?

March 10, 2026
Entertainment

Dhurandhar Trailer: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख

March 6, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.