Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»फेंटेनाइल की तस्करी में संलिप्तता के चलते कुछ भारतीय व्यावसायिक अधिकारियों के वीजा रद्द: अमेरिका
Business

फेंटेनाइल की तस्करी में संलिप्तता के चलते कुछ भारतीय व्यावसायिक अधिकारियों के वीजा रद्द: अमेरिका

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 18, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
फेंटेनाइल की तस्करी में संलिप्तता के चलते कुछ भारतीय व्यावसायिक अधिकारियों के वीजा रद्द: अमेरिका
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. अमेरिका ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने ‘फेंटेनाइल प्रीकर्सर’ की तस्करी में कथित संलिप्तता के चलते कुछ भारतीय व्यावसायिक अधिकारियों और कॉर्पोरेट नेताओं के वीजा रद्द कर दिए और फिर उन्हें वीजा देने से इनकार कर दिया गया. हालांकि, अमेरिकी दूतावास ने अपने फैसले को सार्वजनिक करते हुए उन कारोबारी नेताओं की पहचान उजागर नहीं की जिनके वीजा आरोपों के मद्देनजर रद्द कर दिए गए. इस मुद्दे पर नयी दिल्ली की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है. फेंटेनाइल प्रीकर्सर का आशय उन रसायनों से है जिनसे मादक पदार्थ बनाये जाते हैं. अमेरिकी दूतावास के प्रभारी जॉर्गन एंड्रयूज ने कहा कि अमेरिका में मादक पदार्थों के अवैध उत्पादन और तस्करी में शामिल व्यक्तियों तथा संगठनों को परिणाम भुगतने होंगे.

अमेरिकी दूतावास ने एक बयान में कहा, ”अमेरिकियों को खतरनाक सिंथेटिक मादक पदार्थों से सुरक्षित रखने के ट्रंप प्रशासन के प्रयासों को आगे ब­ढ़ाते हुए, नयी दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास ने फेंटेनाइल की तस्करी में संलिप्तता के आधार पर कुछ व्यावसायिक अधिकारियों और कॉर्पोरेट नेताओं के वीजा रद्द कर दिए हैं और फिर उन्हें वीजा देने से इनकार कर दिया गया.” इसने कहा कि यह कार्रवाई अमेरिकी आव्रजन और राष्ट्रीयता अधिनियम की धारा 221(आई), धारा 212(ए)(2)(सी) और 214(बी) के तहत की गई है.

अमेरिकी दूतावास ने कहा, ”इस निर्णय के परिणामस्वरूप, ये व्यक्ति और उनके करीबी परिवार के सदस्य अमेरिका की यात्रा के लिए अयोग्य हो सकते हैं.” दूतावास ने कहा कि वह ‘फेंटेनाइल प्रीकर्सर’ की तस्करी करने वाली कंपनियों से जुड़े अधिकारियों को चिह्नित कर रहा है, ताकि जब वे अमेरिकी वीजा के लिए आवेदन करें तो उन पर कड़ी जांच की जा सके.

एंड्रयूज ने कहा, ”नयी दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से निपटने के लिए अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग है.” उन्होंने कहा, ”अमेरिका में मादक पदार्थों के अवैध उत्पादन और तस्करी में शामिल व्यक्तियों तथा संगठनों को, उनके परिवारों सहित, परिणाम भुगतने होंगे, जिनमें संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रवेश से वंचित किया जाना भी शामिल हो सकता है.” दूतावास ने कहा, ”अमेरिका में फेंटेनाइल और इसके पूर्ववर्ती उत्पादों के प्रवाह को रोकना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है.” इसमें कहा, ”हम इस साझा चुनौती से निपटने में भारत सरकार में अपने समकक्षों के घनिष्ठ सहयोग के लिए उनके आभारी हैं. साथ मिलकर काम करने से ही हमारी दोनों सरकारें इस अंतरराष्ट्रीय खतरे का समाधान कर पाएंगी और दोनों देशों के लोगों को अवैध नशीले पदार्थों से सुरक्षित रख पाएंगी.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleनीरज चोपड़ा विश्व चैम्पियनशिप में आठवें स्थान पर रहे, सचिन चौथे
Next Article प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाली समकक्ष कार्की से बात की, शांति बहाल करने के प्रयासों का किया समर्थन
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Business

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026
Business

अकासा एयर 15 मार्च से लगाएगा ईंधन अधिभार, टिकट 199 से 1300 रुपये तक होंगे महंगे

March 14, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.