Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»FIH प्रो लीग : पेनल्टी कॉर्नर फिर बना कमजोरी, नीदरलैंड से लगातार दूसरा मैच हारा भारत
Sports

FIH प्रो लीग : पेनल्टी कॉर्नर फिर बना कमजोरी, नीदरलैंड से लगातार दूसरा मैच हारा भारत

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 9, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
FIH प्रो लीग : पेनल्टी कॉर्नर फिर बना कमजोरी, नीदरलैंड से लगातार दूसरा मैच हारा भारत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

एम्सटेलवीन. नौ पेनल्टी कॉर्नर में से महज एक गोल में बदल सकी भारतीय पुरूष हॉकी टीम को एफआईएच प्रो लीग के यूरोप चरण में लगातार दूसरी पराजय का सामना करना पड़ा जब सोमवार को नीदरलैंड ने उसे 3 . 2 से हराया. सात जून को पहले मैच में बढ.त बनाने के बावजूद 1 . 2 से हारी भारतीय टीम दूसरे मैच में भी उन्हीं गलतियों को दोहराती दिखी . भारत को पूरे मैच में नौ पेनल्टी कॉर्नर मिले जिनमें से सिर्फ एक पर जुगराज सिंह ने 54वें मिनट में गोल किया . भारत के लिये पहला गोल अभिषेक ने 20वें मिनट में किया था जो अपना 100वां मैच खेल रहे थे.

नीदरलैंड के लिये थीज वैन डैम ने 24वें, टी होडेमेकर्स ने 33वें और यिप यानसेन ने 57वें मिनट में गोल दागे . भारत ने मुकाबले में तेज शुरुआत की और पहले क्वार्टर में नौ बार विरोधी टीम के सर्कल में प्रवेश किया लेकिन टीम गोल नहीं कर सकी. भारत को पहला मौका छठे मिनट में मिला लेकिन अभिषेक का शॉट गोल से दूर रहा. शिलानंद लाकड़ा भी इसके बाद मिडफील्ड से गेंद को अपने कब्जे में लेकर आगे बढ.े लेकिन गोल करने में नाकाम रहे.

होडेमेकर्स ने नीदरलैंड की ओर से पहला प्रयास किया लेकिन उनकी रिवर्स हिट लक्ष्य से दूर रही. कुछ मिनट बाद उनका एक और प्रयास नाकाम रहा. भारत को 18वें मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन कप्तान हरमनप्रीत सिंह के प्रयास को नीदरलैंड की रक्षापंक्ति ने विफल कर दिया. दो मिनट बाद अभिषेक ने लाकड़ा के पास पर गोल दागकर भारत को बढ.त दिलाई. भारत हालांकि अधिक जश्न नहीं मना पाया और चार मिनट बाद वैन डैम ने थियेरी ब्रिंकमैन के पास पर गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया. होडेमेकर्स ने तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में गोल दागकर नीदरलैंड को 2-1 से आगे किया. नीदरलैंड को कुछ मिनट बाद पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन टीम इस पर गोल नहीं कर सकी.

भारत को इसके बाद जल्दी-जल्दी छह पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन हरमनप्रीत और जुगराज सिंह इन्हें गोल में बदलने में नाकाम रहे.
भारत को 54वें मिनट में दो और पेनल्टी कॉर्नर मिले जिसमें से दूसरे को जुगराज ने गोल में बदलकर स्कोर बराबर कर दिया.
यानसेन ने हालांकि निर्धारित समय खत्म होने से तीन मिनट पहले नीदरलैंड के दूसरे पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर टीम की जीत सुनिश्चित की. एफआईएच प्रो लीग के भुवनेश्वर चरण में आठ मैचों में 15 अंक लेकर भारत तीसरे स्थान पर है . उसे अगले साल विश्व कप के लिये प्रो लीग के जरिये क्वालीफाई करने के लिये यूरोप चरण से अधिकतम अंक बनाने होंगे लेकिन शुरूआती दोनों मैच हारने से राह कठिन हो गई है . भारत बुधवार को यहां अर्जेन्टीना से भिड़ेगा.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबेंगलुरु भगदड़ पर आरसीबी अधिकारी ने अदालत में दावा किया, मुख्यमंत्री के निर्देश पर हुई गिरफ्तारी
Next Article लोग ओटीटी का विकल्प चुन रहे, लेकिन सिनेमाघरों की ओर लौटेंगे: निर्देशक तेजस प्रभा
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Sports

हार्दिक पांड्या के खिलाफ तिरंगे का अपमान का आरोप, शिकायत दर्ज

March 12, 2026
Sports

टी20 विश्वकप जीतने पर सूर्यकुमार की टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये का इनाम, BCCI का एलान

March 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.