Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Entertainment»फिल्म “बैटल ऑफ गलवान” की चीनी मीडिया ने की आलोचना, भारत सरकार के सूत्रों ने किया बचाव
Entertainment

फिल्म “बैटल ऑफ गलवान” की चीनी मीडिया ने की आलोचना, भारत सरकार के सूत्रों ने किया बचाव

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 30, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
फिल्म “बैटल ऑफ गलवान” की चीनी मीडिया ने की आलोचना, भारत सरकार के सूत्रों ने किया बचाव
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. सलमान खान अभिनीत फिल्म “बैटल ऑफ गलवान” का 1.12 मिनट का टीजर जारी होने के बाद चीनी मीडिया में हो रही आलोचना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मंगलवार को सरकारी सूत्रों ने कहा कि सिनेमा कलात्मक अभिव्यक्ति का एक माध्यम है और भारत इसे प्रतिबंधित नहीं करता है. यह फिल्म 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प पर आधारित है.

चीन के मीडिया संस्थान ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने इस फिल्म को सिनेमाई अतिशयोक्ति बताया और दावा किया कि इसमें तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है. अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान ने बी. संतोष बाबू की भूमिका निभाई है. साल 2020 में भारतीय क्षेत्र की रक्षा करते हुए बाबू और 16 बिहार रेजिमेंट के 19 अन्य सैनिकों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी. बाबू को मरणोपरांत भारत के युद्धकाल के दूसरे सर्वोच्च वीरता पुरस्कार महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था.

सलमान के 60वें जन्मदिन के मौके पर शनिवार को फिल्म का टीजर जारी किया गया था. टीजर में सलमान और भारतीय सैनिकों के एक समूह को उनकी तरफ दौड़ रहे चीनी सैनिकों से भिड़ने के लिए तैयार होते दिखाया गया है. टीजर में सलमान खान कहते हैं, “जवानों याद रहे, जख्म लगे तो मेडल समझना और मौत दिखे तो सलाम करना.” इस टीजर को विभिन्न सोशल मीडिया मंच पर छह करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है.

एक सरकारी सूत्र ने कहा, “भारत में सिनेमाई अभिव्यक्ति की परंपरा रही है. 1964 में फिल्म ‘हकीकत’ बनी थी और इसका विषय 1962 का भारत-चीन युद्ध था. रेजांग ला की लड़ाई पर हाल ही में एक फिल्म 120 बहादुर रिलीज हुई थी. सिनेमा कलात्मक अभिव्यक्ति का एक माध्यम है और भारत इसे प्रतिबंधित नहीं करता है.” कई भारतीय मीडिया संस्थानों ने टीजर और चीनी मीडिया की ओर से की जा रही आलोचना पर रिपोर्ट प्रकाशित की है. ‘द ग्लोबल टाइम्स’ ने फिल्म को दुष्प्रचार करार दिया और एक “चीनी विशेषज्ञ” और कई वीबो (चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म) खातों का हवाला देते हुए छोटे से टीज़र के विभिन्न पहलुओं में खामियां निकालीं.

समाचार पत्र ने दावा किया, “एक चीनी विशेषज्ञ ने कहा कि बॉलीवुड फिल्में अब ज़्यादा मनोरंजन और भावनाओं पर आधारित होती हैं. लेकिन कोई भी सिनेमाई अतिशयोक्ति इतिहास को नहीं बदल सकतीं और न ही चीन के इलाके की रक्षा करने के लिए चीनी सेना के मजबूत इरादे को कमजोर कर सकती हैं.” उसने कहा कि इस फिल्म को लेकर ऑनलाइन और भी विवाद हुए हैं. लोगों ने दूसरे कलाकारों के पहनावे, अभिनेताओं के हेयरस्टाइल जो उनके सैन्य किरदार या कहानी में दिखाई गई कड़ाके की ठंड से मेल नहीं खाते, जैसी बातों पर सवाल उठाए हैं. सबसे अहम बात यह है कि दिखाए गए घटनाक्रम तथ्यों से मेल नहीं खाते.” “बैटल ऑफ गलवान” के निर्माता सलमान खान और उनकी मां सलमा खान हैं. यह फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होगी.

पूर्वी लद्दाख में सैन्य गतिरोध मई 2020 में शुरू हुआ था. उसी साल जून में गलवान घाटी में हुई झड़पों से भारत और चीन के रिश्तों में काफी तनाव आ गया. 15 जून 2020 को गलवान घाटी में हुई झड़पों में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे. फरवरी 2021 में चीन ने आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया था कि झड़पों में उसके पांच सैन्य अधिकारी और सैनिक मारे गए थे. हालांकि, आम तौर पर यह माना जाता है कि पांच से कहीं ज्यादा चीनी सैनिकों की मौत हुई थी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleजापान को पीछे छोड़ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत: सरकार
Next Article गाजा में 2026 से कई मानवीय संगठनों के कामकाज पर रोक लगाएंगे : इजराइल
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Entertainment

राजकुमार राव, कीर्ति सुरेश अभिनीत फिल्म ‘रफ्तार’ 24 जुलाई को रिलीज होगी

March 14, 2026
Entertainment

सोनी सब के ‘इत्ती सी खुशी’ में आरोपों से डगमगाती साख के बीच, क्या अन्विता जीत पाएगी अपने भाई-बहनों की कस्टडी?

March 10, 2026
Entertainment

Dhurandhar Trailer: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख

March 6, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.