Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Entertainment»फिर से पैदा नहीं किया जा सकता वह जादू: डीडीएलजे के 30 साल पूरे होने पर काजोल ने कहा
Entertainment

फिर से पैदा नहीं किया जा सकता वह जादू: डीडीएलजे के 30 साल पूरे होने पर काजोल ने कहा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 16, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
फिर से पैदा नहीं किया जा सकता वह जादू: डीडीएलजे के 30 साल पूरे होने पर काजोल ने कहा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली: अभिनेत्री काजोल का मानना है कि 30 साल पहले जबरदस्त लोकप्रियता हासिल करने वाली फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (डीडीएलजे) का यदि रीमेक बनाया गया तो उसे आज के दौर और सोच के अनुसार ढालना होगा, इसलिए उसका पहले जैसा जादू फिर से पैदा करना संभव नहीं है।

प्रेम कहानी ‘डीडीएलजे’ 20 अक्टूबर, 1995 को रिलीज हुई थी जिसमें काजोल ने सिमरन और शाहरुख खान ने उनके प्रेमी राज का किरदार निभाया था। यह फिल्म भारत की अब तक की सर्वाधिक सफल फिल्मों में से एक मानी जाती है और इसे आज भी मुंबई के मराठा मंदिर में बड़े पर्दे पर देखा जा सकता है।

इस फिल्म के 30 साल पूरे होने से पहले काजोल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘अपना खुद का जादू पैदा कीजिए। …मुझे नहीं लगता कि वह जादू फिर से पैदा किया जा सकता है।’’ उन्होंने कहा कि यदि डीडीएलजे का रीमेक बनाना हो तो ‘‘आपको उसे ‘डीडीएलजे’ जैसा बनाना होगा, लेकिन वह कभी ‘डीडीएलजे’ जैसी नहीं बन सकेगी। उसे अलग होना होगा और जब आप एक बार लोगों और माहौल को बदल देते हैं तो आपको कहानी को वर्तमान समय, समाज और सोच के अनुसार ढालना होगा।’’

काजोल ने कहा, ‘‘इससे फिल्म का पूरा अंदाज बदल जाता है। इसलिए आपको अपना जादू खुद पैदा करना होगा।’’ यह चर्चा का विषय है कि आज के युवाओं को यह फिल्म कितनी पसंद आएगी। इस फिल्म ने दो प्रवासी भारतीय युवाओं की कहानी के जरिए बॉलीवुड रोमांस को एक नयी परिभाषा दी और आज भी इसके लाखों प्रशंसक हैं।

‘तुझे देखा तो ये जाना सनम’, ‘मेहंदी लगा के रखना’, ‘रुक जा…’, ‘मेरे ख्वाबो में…’ और ‘हो गया है तुझको तो प्यार सजना’ जैसे इसके गीत तथा ‘‘बड़े बड़े देशों में…’’, ‘‘पलट’’ और ‘‘जा सिमरन जा’’ जैसे इसके संवाद आज भी लोकप्रिय हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि ‘परफेक्ट फिल्म’ जैसी कोई चीज होती है और मुझे नहीं लगता कि हमें पता था कि एक ‘परफेक्ट फिल्म’ क्या होती है… लेकिन हां, यह एक ऐसी फिल्म है जो अब भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। आप जानते हैं कि ‘डीडीएलजे’ को 30 साल होने वाले हैं। यह अद्भुत है। मुझे लगता है कि लोगों ने इसे अपनाया और इसे अपना बना लिया।’’

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरायपुर में आज शाम नहीं आएगा पानी, 6 घंटे बंद रहेगी बिजली, जानिए कौन-कौन से इलाके रहेंगे प्रभावित
Next Article सरकारी घोषणा: गोवर्धन पूजा पर छत्तीसगढ़ में रहेगा अवकाश
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Entertainment

राजकुमार राव, कीर्ति सुरेश अभिनीत फिल्म ‘रफ्तार’ 24 जुलाई को रिलीज होगी

March 14, 2026
Entertainment

सोनी सब के ‘इत्ती सी खुशी’ में आरोपों से डगमगाती साख के बीच, क्या अन्विता जीत पाएगी अपने भाई-बहनों की कस्टडी?

March 10, 2026
Entertainment

Dhurandhar Trailer: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख

March 6, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.