राष्ट्रवाणी: फ्लिपकार्ट ने अपनी बिग बिलियन डेज की शुरुआत सभी ग्राहकों के लिए कर दी है। आइए जानते हैं कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन डील्स। फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में सस्ते मिल रहे हैं कई फोन।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। फ्लिपकार्ट ने अपनी बिग बिलियन डेज की शुरुआत आज यानी 9 अक्टूबर से सभी ग्राहकों के लिए कर दी है। इसे पहले फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए ओपन किया गया था।
इस सेल में ग्राहकों को होम अप्लायंसेज, होम एक्सेसरीज और स्मार्टफोन्स जैसी कई कैटेगरीज पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। हालांकि, हर बार की तरह इस बार भी सबसे बड़ी हाइलाइट स्मार्टफोन्स ही हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कुछ पॉपुलर स्मार्टफोन्स पर मिल रही डील्स के बारे में।
फ्लिपकार्ट से इस स्मार्टफोन को 79,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि हाल ही में इस स्मार्टफोन की कीमत कंपनी ने बढ़ाकर 99,900 रुपये कर दिया गया था। इस कीमत में बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस जैसे डिस्काउंट शामिल हैं।
इसी तरह अगर आईफोन 15 की बात करें तो ग्राहक इस स्मार्टफोन को 63,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीद सकते हैं। वैसे इस फोन की कीमत मौजूदा MRP प्राइस 74,900 रुपये है और आमतौर पर ये 67,999 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध होता है। 63,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर ग्राहकों को फोन का 128GB वेरिएंट मिलेगा।
सैमसंग के इस गैलेक्सी A सीरीज की बात करें तो ग्राहक इसे सेल में 25,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस फोन की MRP प्राइस 39,499 रुपये है। ये कीमत फोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है।
ये फोन 5000 mAh बैटरी और 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स के साथ आता है। Oppo का ये फोन 8000 mAh की बड़ी बैटरी और 144Hz डिस्प्ले जैसे फीचर्स के साथ आता है। सेल के पहले ये फोन फ्लिपकार्ट पर 29,999 रुपये में उपलब्ध था।
हालांकि, अब इसे 25,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर ग्राहक खरीद सकते हैं। पोको के इस फोन में ग्राहकों को 9000 mAh की बड़ी बैटरी और Snapdragon 6s Gen4 प्रोसेसर जैसे फीचर्स ऑफर किए जाते हैं। इसे ग्राहक अभी सेल में 24,999 रुपये की प्रभावी कीमत में खरीद सकते हैं।
इसमें बैंक और दूसरे ऑफर्स शामिल होंगे। सेल के पहले ये फोन 26,999 रुपये में उपलब्ध था। नोट- इन ऊपर बताई गई कीमतों में फ्लिपकार्ट द्वारा बदलाव किया जा सकता है।
