Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»फलस्तीनी गाजा शहर खाली करें, जो रहेंगे उन्हें आतंकवादी माना जाएगा : इजराइल
International

फलस्तीनी गाजा शहर खाली करें, जो रहेंगे उन्हें आतंकवादी माना जाएगा : इजराइल

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 1, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
फलस्तीनी गाजा शहर खाली करें, जो रहेंगे उन्हें आतंकवादी माना जाएगा : इजराइल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

दीर अल बलाह. इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने बुधवार को शेष फलस्तीनियों को गाजा शहर छोड़ने का आदेश देते हुए कहा कि यह उनके लिए ‘अंतिम अवसर’ है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग शहर में रुकेंगे, उन्हें आतंकवादियों का समर्थक माना जाएगा और उन्हें इजराइल के नवीनतम हमलों का सामना करना पड़ेगा.

इस बीच गाजा के स्थानीय अस्पतालों ने जानकारी दी है कि इजराइल द्वारा बुधवार को किये गए हमलों में कम से कम 16 फलस्तीनी मारे गए. ये घटनाक्रम ऐसे समय हुए हैं जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास द्वारा सात अक्टूबर 2023 को इजराइल में किये गए हमले के बाद शुरू युद्ध को समाप्त कराने के लिए 20 सूत्र नया प्रस्ताव पेश किया है और फलस्तीनी चरमपंथी संगठन उस पर विचार कर रहा है.

पिछले महीने इजराइल द्वारा गाजा पर कब्जा करने के लिए शुरू किए गए बड़े हमले के बाद से लगभग चार लाख फलस्तीनी गाजा शहर से पलायन कर चुके हैं. लेकिन हजारों लोग अब भी वहां हैं, जिनमें से कई इतने कमजोर हैं कि दक्षिणी हिस्से में स्थित शिविरों तक नहीं जा सकते.

इजराइली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”यह उन गाजा निवासियों के लिए अंतिम अवसर है जो दक्षिण की ओर जाना चाहते हैं और हमास आतंकवादियों को गाजा शहर में अलग-थलग छोड़ना चाहते हैं. जो लोग गाजा में रहेंगे उन्हें आतंकवादी और आतंकवाद समर्थक माना जाएगा.” अधिकारियों के मुताबिक, इजराइली हमले में मारे गए लोगों में वे भी शामिल हैं, जिन्होंने गाजा शहर में विस्थापितों के लिए बने एक केंद्र में थे.

अल-अहली अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक, शहर के पूर्वी जितून इलाके में स्थित अल-फलाह स्कूल पर कुछ ही मिनटों के अंतराल पर दो बार हमले हुए. उन्होंने बताया कि हताहतों में पहले हमले के बाद मदद के लिए पहुंचे लोग भी शामिल हैं. अस्पताल ने बताया कि बुधवार सुबह गाजा शहर के पश्चिमी हिस्से में एक पेयजल टैंक के आसपास जमा लोगों पर हुए हमले में पांच फलस्तीनी मारे गए.

अल-अवदा अस्पताल के मुताबिक, मध्य गाजा स्थित नुसरत शरणार्थी शिविर पर भी इजराइली हमले हुए, जिसमें एक दंपति की मौत हो गई. उसने बताया कि बुरेज शरणार्थी शिविर पर एक अन्य हमले में एक और व्यक्ति मारा गया. इजराइली सेना ने बुधवार के हमलों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

इजराइली सेना ने कहा कि बुधवार दोपहर गाजा के पास के इलाकों में चेतावनी सायरन तब बजने लगे, जब ‘दो प्रक्षेपास्त्र’ उसकी सीमा में दाखिल हुए. उसने बताया कि इन घटनाओं में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. इस बीच ट्रंप के शांति प्रस्ताव पर मिस्र के विदेश मंत्री बदर अब्देलती ने बुधवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के प्रस्ताव में कुछ पहलुओं पर और बातचीत की ज.रूरत है, जो कतर द्वारा एक दिन पहले की गई टिप्पणियों से मेल खाता है. हमास ने कहा कि वह इस योजना का अध्ययन करेगा, और यह स्पष्ट नहीं है कि वह कब प्रतिक्रिया देगा.

दो प्रमुख मध्यस्थों कतर और मिस्र की टिप्पणियों से अरब देशों की 20 सूत्री योजना के प्रस्ताव के प्रति असंतोष झलकता है. इस प्रस्ताव को व्हाइट हाउस में ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा सोमवार को सहमति जताए जाने के बाद पेश किया था

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleशाहरुख अरबपतियों की सूची में शामिल, जूही चावला दूसरी अमीर फिल्मी हस्ती
Next Article बिहार में SIR भाजपा को मतदाताओं का ‘उत्पीड़न’ करने का मौका देगा : ओवैसी
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
International

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026
International

US-दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल! क्या टकराव के संकेत?

March 14, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.