राष्ट्रवाणी: गर्मियों में हो या सर्दियों में, घर में एक साथ ज्यादा सब्जियां खरीदकर फ्रिज में रखना आम बात है. इससे रोज-रोज बाजार जाने की जरूरत नहीं पड़ती और समय भी बचता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फ्रिज में रखने के बाद भी हर सब्जी हमेशा ताजा नहीं रहती? कुछ सब्जियां कुछ दिनों तक आसानी से चल जाती हैं, जबकि कुछ जल्दी खराब होने लगती हैं. सब्जियों की ताजगी बनाए रखने के लिए केवल फ्रिज में रखना ही काफी नहीं है. तापमान, नमी, पैकिंग और सब्जी के प्रकार का भी बड़ा असर पड़ता है. इसलिए यह जानना जरूरी है कि कौन-सी सब्जी कितने समय तक फ्रिज में सुरक्षित तरीके से रखी जा सकती है. आइए जानते हैं. पालक, मेथी, धनिया और दूसरी पत्तेदार सब्जियां दूसरी सब्जियों के मुकाबले जल्दी मुरझाने लगती हैं. इन्हें फ्रिज में रखने से पहले अच्छी तरह साफ करके पूरी तरह सुखाना बेहतर होता है. वहीं पत्तियों में पानी या नमी सब्जी को जल्दी खराब करते हैं. आमतौर पर पत्तेदार सब्जियां कुछ दिनों के भीतर इस्तेमाल कर लेना बेहतर रहता है. अगर पत्तियों में चिपचिपापन, तेज गंध या अलग रंग दिखाई देने लगे तो उन्हें खाने से बचना चाहिए. गाजर, बीन्स और शिमला मिर्च जैसी सब्जियां सही तरीके से रखने पर कई दिनों तक इस्तेमाल की जा सकती हैं. इन्हें फ्रिज के सब्जी वाले हिस्से में रखना बेहतर होता है. सब्जियों को एयरटाइट पैक करने के बजाय ऐसी पैकिंग में रखें, जिसमें थोड़ी हवा का आवागमन बना रहे. वहीं कटी हुई सब्जियों के मुकाबले साबुत सब्जियां सामान्य तौर पर ज्यादा समय तक अच्छी रहती हैं. इसलिए जरूरत के मुताबिक ही सब्जियां काटना बेहतर विकल्प है. आलू और प्याज को आमतौर पर फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं होती. इन्हें ठंडी, सूखी और हवादार जगह पर रखना बेहतर माना जाता है. नमी वाली जगह पर रखने से इनमें अंकुर निकलने या सड़ने की समस्या बढ़ सकती है. इसी तरह लहसुन को भी सूखी और हवादार जगह पर रखाना ज्यादा बेहतर माना जाता है. हालांकि घर के तापमान और मौसम के अनुसार इनकी शेल्फ लाइफ बदल सकती है. कटी हुई सब्जियों को लंबे समय तक फ्रिज में रखना सही नहीं माना जाता. काटने के बाद सब्जी की सतह बढ़ जाती है और उसे बैक्टीरिया के संपर्क में आने का ज्यादा मौका मिलता है. इसलिए कटी सब्जियों को साफ, ढके हुए कंटेनर में रखकर जल्द इस्तेमाल करना बेहतर होता है. अगर पकी हुई सब्जी बच गई है तो उसे कमरे के तापमान पर लंबे समय तक छोड़ने के बजाय जल्दी ठंडा करके फ्रिज में रखना चाहिए. वहीं दोबारा खाने से पहले उसे अच्छी तरह गर्म करना भी जरूरी है. जर्नलिज्म की दुनिया में करीब 15 साल बिता चुकीं सोनम की अपनी अलग पहचान है. वह खुद ट्रैवल की शौकीन हैं और यही वजह है कि अपने पाठकों को नई-नई जगहों से रूबरू कराने का माद्दा रखती हैं. लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसी बीट्स में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल रीडर्स का ध्यान खींचा है, बल्कि अपनी विश्वसनीय जगह भी कायम की है. उनकी लेखन शैली में गहराई, संवेदनशीलता और प्रामाणिकता का अनूठा कॉम्बिनेशन नजर आता है, जिससे रीडर्स को नई-नई जानकारी मिलती हैं. लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन रहने वाली सोनम ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत भी नवाबों के इसी शहर से की. में उन्होंने बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद के आईनेक्स्ट में भी उन्होंने काफी वक्त तक काम किया. फिलहाल, वह एबीपी लाइव वेबसाइट में लाइफस्टाइल डेस्क पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. ट्रैवल उनका इंटरेस्ट एरिया है, जिसके चलते वह न केवल लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज के अनछुए पहलुओं से रीडर्स को रूबरू कराती हैं, बल्कि ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में भी जानकारी देती हैं. हेल्थ बीट पर उनके लेख वैज्ञानिक तथ्यों और सामान्य पाठकों की समझ के बीच बैलेंस बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहती हैं और अपने आर्टिकल और ट्रैवल एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version