राष्ट्रवाणी: मध्य प्रदेश अपनी प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक किलों और सांस्कृतिक विरासत के कारण बॉलीवुड निर्देशकों की पसंदीदा शूटिंग लोकेशन बन गया है। एमपी में हुई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग (फोटो क्रेडिट- एआई) मध्य प्रदेश बॉलीवुड निर्देशकों की पसंदीदा शूटिंग लोकेशन ‘अशोका’ महेश्वर, ‘भूल भुलैया 3’ ओरछा में फिल्माई गई ‘शाह रुख की कई फिल्मों की हुई शूटिंग एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
छुट्टियों की योजना बनाते समय, हर कोई अपने मन में एक लिस्ट तैयार करता है कि यहां जाएंगे वहां जाएंगे। कुछ को पहाड़ की सुंदर वादियां पसंद हैं तो किसी को समुद्र किनारे समय बिताने से तसल्ली मिलती है। लेकिन फिर आते हैं वो लोग जो फिल्मों के दीवाने होते हैं।
वो लोग जो सिर्फ इसलिए टिकट बुक कर लेते हैं क्योंकि उन्हें उन लोकेशन्स पर जाना होता है जहां फिल्मों की शूटिंग हुई हो। ऐसी ही एक लोकेशन है मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक किले और सांस्कृतिक छटा हमेशा से बॉलीवुड निर्देशकों को अपनी ओर आकर्षित करती रही है।
सेट और बनावटी सेटिंग्स से हटकर, जब मेकर्स सिनेमा में असल जिंदगी का रंग भरना चाहते हैं, तो मध्य प्रदेश उनकी पहली पसंद बन जाता है। आज आपको वहां कि ऐसी ही कुछ लोकेशन्स के बारे में बताएंगे। शाह रुख खान (Shah rukh Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) की फिल्म अशोका’ (Ashoka) साल 2001 में रिलीज हुई थी।
फिल्म में दिखाया गया मध्य प्रदेश का महेश्वर एक बेहद खूबसूरत, ऐतिहासिक और धार्मिक शहर है। यह इंदौर से लगभग 91 किमी दूर खरगोन जिले में नर्मदा नदी के तट पर स्थित है। फिल्म में महेश्वर के भव्य अहिल्या फोर्ट (महेश्वर किला) को सम्राट अशोक के साम्राज्य ‘पाटलिपुत्र’ के राजमहल के रूप में दिखाया गया था।
मध्य प्रदेश का ऐतिहासिक शहर ओरछा बॉलीवुड फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ (Bhool Bhulaiyaa 3) में नजर आया है। फिल्म के कई डरावने और रोमांचक दृश्य ओरछा के प्रसिद्ध ओरछा जहांगीर महल और ओरछा किले के परिसरों में फिल्माए गए हैं। शाहरुख खान (Shah rukh Khan) की फिल्म ‘डंकी’ (Dunki) में मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थित भेड़ाघाट की खूबसूरत संगमरमर की चट्टानों और नर्मदा नदी के दृश्यों को दिखाया गया है।
फिल्म के कुछ हिस्से और नदी पार करके डंकी मारने वाले सीन भेड़ाघाट की प्रसिद्ध संगमरमर (मार्बल रॉक्स) की वादियों के बीच शूट किए गए थे। मध्य प्रदेश का ऐतिहासिक शहर चंदेरी बॉलीवुड की सुपरहिट हॉरर-कॉमेडी फिल्में ‘स्त्री’ (Stree) और ‘स्त्री 2’ (Stree 2) के लिए मुख्य शूटिंग लोकेशन रहा। फिल्मों में चंदेरी शहर और उसके आसपास की डरावनी लेकिन खूबसूरत जगहों को बहुत खूबसूरती से दिखाया गया है।
प्रकाश झा द्वारा निर्देशित और 2010 में रिलीज हुई चर्चित बॉलीवुड फिल्म ‘राजनीति’ (Raajneeti) की अधिकांश शूटिंग भोपाल शहर और उसके आसपास के इलाकों में की गई थी। फिल्म के एक सीन में जिसमें रणबीर कपूर और कटरीना कैफ को बात करते हुए दिखाया गया है वो असल में भोपाल झील के पास फिल्माया गया है।
इनमें से आपको कौन सा शूटिंग लोकेशन सबसे ज्यादा पसंद है और आप वहां घूमने जाना चाहेंगे हमें कमेंट सेक्शन में बताएं।
