Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Entertainment»गैंगस्टर की मौत को लेकर ‘आपत्तिजनक’ वीडियो पर अभिनेता एजाज खान के खिलाफ मामला दर्ज
Entertainment

गैंगस्टर की मौत को लेकर ‘आपत्तिजनक’ वीडियो पर अभिनेता एजाज खान के खिलाफ मामला दर्ज

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 10, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
गैंगस्टर की मौत को लेकर ‘आपत्तिजनक’ वीडियो पर अभिनेता एजाज खान के खिलाफ मामला दर्ज
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

इंदौर. इंदौर के कुख्यात गैंगस्टर सलमान लाला की मौत के बारे में सोशल मीडिया पर जारी विवाद के बीच, आपत्तिजनक वीडियो साझा करके दो समुदायों के आपसी सद्भाव पर प्रतिकूल असर डालने के आरोप में अभिनेता एजाज खान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि स्थानीय निवासी इरशाद हकीम की शिकायत पर खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने शिकायत के हवाले से बताया कि रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस 7’ में नजर आ चुके खान ने गैंगस्टर सलमान लाला की मौत के बारे में अपने इंस्टाग्राम खाते पर ‘स्टोरी’ (वह फीचर जिसमें फोटो, वीडियो और टेक्स्ट जैसी विषयवस्तु महज 24 घंटे तक दिखाई जाती है और फिर अपने-आप गायब हो जाती है) के जरिये खुद का वीडियो साझा किया था.

दंडोतिया के मुताबिक सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहे इस वीडियो में खान ने कथित तौर पर ऐसी आपत्तिजनक बातें कहीं जिनसे दो समुदायों के बीच नफरत और दुश्मनी फैल रही है. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि खान के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है. उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से इंस्टाग्राम की मूल कंपनी मेटा को ईमेल भेज कर कहा जा रहा है कि वह इस सोशल मीडिया मंच पर 44 वर्षीय अभिनेता के खाते की विषयवस्तु का विश्लेषण करके उचित कदम उठाए.

अपराध निरोधक शाखा के अधिकारी ने बताया कि इंदौर में मादक पदार्थों के कारोबार से जुड़े एक मामले में पुलिस ने पिछले महीने सीहोर के बाईपास रोड पर घेराबंदी करके चार लोगों को पकड़ा था, जबकि लाला मौके से भाग गया था और बाद में एक तालाब में उसका शव मिला था. लाला के परिजनों ने उसे समुंदर तक में तैर चुका अनुभवी तैराक बताते हुए पुलिस हिरासत में उसकी हत्या का आरोप लगाया है, जिसे दंडोतिया ने बेबुनियाद बताकर खारिज किया.

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने कहा, ”पहली नजर में लगता है कि लाला की मौत तालाब में डूबने से हुई है. उसके शव का भोपाल के एक सरकारी अस्पताल में चिकित्सकों की समिति ने पोस्टमार्टम किया है और पारर्दिशता सुनिश्चित करने के लिए इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई है.” दंडोतिया ने कहा कि सीहोर पुलिस लाला की मौत को लेकर जांच कर रही है और उसके परिजनों को कोई आपत्ति है, तो वे पुलिस को अपना बयान दर्ज करा सकते हैं.

पुलिस के मुताबिक लाला पर गंभीर प्रकृति के अपराधों को लेकर 32 मामले दर्ज थे. इस बीच, सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट की बाढ़ आ गई है जिनमें तालाब में डूबकर लाला की मौत को लेकर पुलिस के दावे पर सवाल उठाते हुए इस गैंगस्टर का महिमामंडन किया जा रहा है.

दंडोतिया ने बताया, ”लाला की मौत के बारे में भ्रामक व आपत्तिजनक प्रचार करके अफवाहें फैलाने वाले सोशल मीडिया खातों की पहचान की जा रही है. अब तक ऐसे कुल 90 खातों की पहचान की गई है जिनके खिलाफ उचित कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं. लाला की मौत के बाद उसके नाम पर कई फर्जी खाते भी बनाए गए हैं.” उन्होंने यह भी बताया कि शहर की एक नाबालिग लड़की का सोशल मीडिया खाता ‘हैक’ करके उस पर लाला के समर्थन में रील डाली गई थी और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकुलदीप यादव के चार विकेट, भारत ने यूएई को नौ विकेट से हराया
Next Article भारत के संबंध में स्विट्जरलैंड का बयान आश्चर्यजनक, सतही और गलत जानकारी पर आधारित: भारतीय मिशन
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Entertainment

राजकुमार राव, कीर्ति सुरेश अभिनीत फिल्म ‘रफ्तार’ 24 जुलाई को रिलीज होगी

March 14, 2026
Entertainment

सोनी सब के ‘इत्ती सी खुशी’ में आरोपों से डगमगाती साख के बीच, क्या अन्विता जीत पाएगी अपने भाई-बहनों की कस्टडी?

March 10, 2026
Entertainment

Dhurandhar Trailer: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख

March 6, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.