यरुशलम. इजराइली सेना ने मंगलवार को कहा कि गाजा के एक अस्पताल में उसने हमास के निगरानी कैमरे और मौजूद संदिग्ध आतंकियों को निशाना बनाने के मकसद से हमला किया था. इस हमले में पांच पत्रकारों समेत 20 लोग मारे गए थे. सैन्य अधिकारियों का मानना था कि वहां हमास का निगरानी कैमरा लगा है और आतंकवादियों के तौर पर चिह्नित किए गए लोग वहां मौजूद हैं. सेना ने हमले को लेकर अपनी प्रारंभिक जांच सिलसिले में यह बयान जारी किया.

सेना ने कहा कि दक्षिणी गाजा के सबसे बड़े अस्पताल पर लगातार हमलों का आदेश इसलिए दिया गया क्योंकि सैनिकों का मानना था कि आतंकवादी कैमरे का इस्तेमाल इजराइली सेना पर नजर रखने के लिए कर रहे हैं. इजराइल लंबे समय से मानता रहा है कि हमास और अन्य आतंकवादी समूह अस्पतालों में मौजूद हैं.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version