Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»गाजा में इजराइल के हमले में अल जजीरा के पत्रकार की मौत
International

गाजा में इजराइल के हमले में अल जजीरा के पत्रकार की मौत

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 12, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
गाजा में इजराइल के हमले में अल जजीरा के पत्रकार की मौत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

यरुशलम. इजराइल की सेना द्वारा रविवार देर रात गाजा में किए गए हवाई हमले में अल जजीरा के एक संवाददाता और अन्य लोग मारे गए. इजराइल और गाजा शहर के अस्पताल अधिकारियों, दोनों ने अल-शरीफ और उनके साथियों की मौत की पुष्टि की. वहीं ‘कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट’ और अन्य ने इसे गाजा में युद्ध का दस्तावेजीकरण करने वालों के खिलाफ प्रतिशोध बताया. इजराइली सेना ने दावा किया कि अल-शरीफ हमास के एक प्रकोष्ठ का नेतृत्व कर रहे थे.

हालांकि, यह एक ऐसा आरोप है जिसे अल जजीरा और अल-शरीफ ने पहले निराधार बताकर खारिज कर दिया था. पिछले 22 महीने के युद्ध के दौरान यह पहली बार है, जब इजराइल की सेना ने हमले में किसी पत्रकार के मारे जाने के बाद तुरंत जिम्मेदारी ली है. पर्यवेक्षकों ने इसे आधुनिक समय में पत्रकारों के लिए सबसे घातक संघर्ष बताया है. शिफा अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि गाजा शहर के सबसे बड़े अस्पताल परिसर के बाहर मारे गए लोगों में अल जजीरा के संवाददाता मोहम्मद क.रीकेह भी शामिल थे.

अस्पताल के प्रशासनिक निदेशक रामी मोहन्ना ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि हमले में चार अन्य पत्रकार और दो अन्य लोग भी मारे गए. हमले में अस्पताल परिसर के आपातकालीन भवन का प्रवेश द्वार क्षतिग्रस्त हो गया. इजराइली सेना के अधिकारियों ने एक साल से भी कम समय पहले अल-शरीफ और अल जजीरा के अन्य पत्रकारों पर हमास एवं अन्य जिहादी चरमपंथी समूहों का सदस्य होने का आरोप लगाया था.

इजराइल की सेना के प्रवक्ता अविचे अद्राई ने 24 जुलाई के एक वीडियो में ‘अल जजीरा’ पर निशाना साधा था और अल-शरीफ पर हमास की सैन्य शाखा का हिस्सा होने का आरोप लगाया था. ‘अल जजीरा’ ने इस हमले को ”लक्षित हत्या” बताया और इजराइल के अधिकारियों पर उकसावे की कार्रवाई करने का आरोप लगाया. चैनल ने अल-शरीफ की मौत को उन आरोपों से जोड़ा, जिनका संस्थान और संवाददाता दोनों ने खंडन किया था.

इजराइली सैन्य अभियानों को देखने के दुर्लभ निमंत्रणों के अलावा, युद्ध के दौरान अंतरराष्ट्रीय मीडिया को गाजा में प्रवेश करने से रोक दिया गया है. अल जज.ीरा उन कुछ मीडिया संस्थानों में से एक है जो अभी भी घेरे हुए क्षेत्र में पत्रकारों की एक बड़ी टीम तैनात किए हुए है, जो हवाई हमलों, भूख और तबाह हुए इलाकों के मलबे के बीच दैनिक जीवन की रिपोर्टिंग कर रहा है. अल जजीरा को इजराइल में प्रतिबंधित कर दिया गया है और सैनिकों ने पिछले वर्ष कब्जे वाले पश्चिमी तट पर इसके कार्यालयों पर छापा मारा था तथा उन्हें बंद करने का आदेश दिया था.

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने सोमवार को पत्रकारों के तंबू को निशाना बनाकर रविवार को किए गए हवाई हमले की निंदा की और कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का गंभीर उल्लंघन है. ‘कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट’ ने रविवार को कहा कि गाजा में कम से कम 186 पत्रकार मारे गए हैं और ब्राउन विश्वविद्यालय के वाटसन संस्थान ने अप्रैल में कहा था कि यह युद्ध ”साधारण तौर पर, पत्रकारों के लिए अब तक का सबसे बुरा संघर्ष” है.

सोमवार को पत्रकारों सहित सैकड़ों लोग अल-शरीफ, क.रीक.ेह और उनके सहयोगियों की मौत पर शोक व्यक्त करने के लिए इकट्ठा हुए. उनके शव शिफ.ा अस्पताल परिसर में सफ.ेद चादरों में लिपटे हुए रखे गए थे. पैलेस्टीन जर्नलिस्ट सिंडिकेट के अहद फरवाना ने कहा कि पत्रकारों को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कार्रवाई करने का आग्रह किया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleगुजरात के कच्छ में चार टैंक कंटेनर बहकर समुद्र तट पर आए, पुलिस जांच शुरू
Next Article एसआईआर मुद्दा : राज्यसभा में सत्ता पक्ष, विपक्ष के बीच तीखी नोंकझोंक
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026
International

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
International

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.