Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»गाजा में इजराइली हमलों में 30 लोग मारे गए
International

गाजा में इजराइली हमलों में 30 लोग मारे गए

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 13, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
गाजा में इजराइली हमलों में 30 लोग मारे गए
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

दीर अल-बलाह (गाजा पट्टी). गाजा पट्टी में रविवार को इजराइली हमलों में छह बच्चों सहित कम से कम 30 लोग मारे गए. यह जानकारी स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी. यह हमला मध्यस्थों द्वारा युद्धविराम कराने के प्रयासों के बावजूद हुआ. इजराइल और हमास के बीच 21 महीने से जारी संघर्ष को रोकने और कुछ इजराइली बंधकों को रिहा कराने के लिए जारी बातचीत में कोई सफलता मिलती नहीं दिख रही. इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पिछले सप्ताह अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के साथ समझौते पर चर्चा करने के लिए वाशिंगटन में थे, लेकिन युद्धविराम के दौरान इजराइली सैनिकों की तैनाती को लेकर एक नया पेंच सामने आया है, जिससे नए समझौते की व्यवहार्यता पर सवाल उठ रहे हैं.

इजराइल दक्षिणी गाजा में एक महत्वपूर्ण भू-मार्ग पर अपनी सेनाएं बनाए रखना चाहता है. हमास उस भू-भाग पर सैनिकों की तैनाती को इस बात का संकेत मानता है कि इजराइल अस्थायी युद्धविराम की अवधि समाप्त होने के बाद भी युद्ध जारी रखने का इरादा रखता है.

इजराइल का कहना है कि वह युद्ध तभी समाप्त करेगा जब हमास आत्मसमर्पण करगा, हथियार डाल देगा और निर्वासन में चला जाएगा. हालांकि हमास ऐसा करने से इनकार करता है. हमास का कहना है कि वह युद्ध समाप्त करने और इजराइली सेना की पूरी तरह वापसी के बदले में शेष 50 बंधकों को रिहा करने को तैयार है, जिनमें से आधे से भी कम जीवित बताए जाते हैं.

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि युद्ध में 58,000 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं. मंत्रालय अपनी गणना में आम नागरिकों और लड़ाकों के बीच कोई अंतर नहीं करता. उसका कहना है कि मृतकों में आधे से ज़्यादा महिलाएं और बच्चे हैं. सात अक्टूबर, 2023 को हुए हमले में हमास के नेतृत्व वाले लड़ाकों ने उत्तरी इजराइल पर हमला करके लगभग 1,200 लोगों की हत्या कर दी और 251 लोगों का अपहरण कर लिया. इसी हमले के बाद युद्ध की शुरुआत हुई थी.

फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि गाजा में युद्ध के दौरान, इजराइल के कब्जे वाले पश्चिमी तट में भी हिंसा बढ़ी है, जहां रविवार को दो फलस्तीनियों का अंतिम संस्कार किया गया. इनमें 20-वर्षीय फलस्तीनी-अमेरिकी सैफुल्लाह मुसलेट भी शामिल था, जो इजराइलियों के एक हमले में मारा गया था.

गाजा में, मध्य गाजा के अल-अवदा अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि इजराइली हमले के बाद नुसेरात में एक जल संग्रहण केंद्र पर उन्हें 10 शव मिले. अस्पताल ने बताया कि मृतकों में छह बच्चे भी शामिल हैं. इलाके में रहने वाले एक प्रत्यक्षदर्शी रमज.ान नासिर ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि रविवार सुबह लगभग 20 बच्चे और 14 वयस्क पानी भरने के लिए कतार में खड़े थे. उन्होंने बताया कि जब हमला हुआ, तो कुछ लोग भाग गए, जबकि कुछ जमीन पर गिर पड़े, जिनमें गंभीर रूप से घायल लोग भी शामिल थे.
उन्होंने बताया कि लोग फलस्तीनी इलाके से पानी लाने के लिए लगभग दो किलोमीटर पैदल चलते हैं.

इजराइली सेना ने कहा कि वह एक आतंकवादी को निशाना बना रही थी, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण उसका गोला-बारूद ”लक्ष्य से दर्जनों मीटर दूर” गिर गया. उसने कहा कि घटना की जांच की जा रही है. इसके अलावा, स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि रविवार दोपहर मध्य गाजा शहर में सड़क पर चल रहे नागरिकों के एक समूह पर इजराइली हमला हुआ, जिसमें 11 लोग मारे गए और लगभग 30 अन्य घायल हो गए.

गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि सामान्य सर्जरी और लेप्रोस्कोपिक सर्जरी के विशेषज्ञ डॉ. अहमद कंदील भी मारे गए लोगों में शामिल हैं. मंत्रालय के प्रवक्ता जहीर अल-वाहिदी ने ‘एपी’ को बताया कि जब हमला हुआ, तब कंदील अल-अहली अरब बैपटिस्ट अस्पताल जा रहे थे. अल-वाहिदी के अनुसार, सभी शवों और घायलों को अल-अहली अस्पताल ले जाया गया. अल-अक्सा शहीद अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि मध्य शहर जावैदा में एक मकान पर इजराइली हमले में दो महिलाओं और तीन बच्चों सहित नौ लोगों की मौत हो गई.

इजराइली सेना ने कहा कि उसने पिछले एक दिन में 150 से ज़्यादा ठिकानों पर हमला किया. हालांकि उसने इन हमलों पर सीधे तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की. इजराइल नागरिकों की मौत के लिए हमास को ज.म्मिेदार ठहराता है, क्योंकि यह चरमपंथी समूह आबादी वाले इलाकों से सक्रिय है.

गाजा में 21 महीने से जारी युद्ध में 58,000 से अधिक फलस्तीनियों की मौत : स्वास्थ्य मंत्रालय

गाजा में 21 महीने से जारी युद्ध में 58,000 से अधिक फलस्तीनियों की मौत हुई है. स्थानीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी.
मंत्रालय ने अपनी गणना में नागरिकों और हमास लड़ाकों के बीच अंतर नहीं किया है, लेकिन कहा है कि मृतकों में आधे से अधिक महिलाएं और बच्चे हैं. यह मृतक संख्या ऐसे समय में सामने आई है, जब इजराइल और हमास के बीच युद्धविराम के लिए अमेरिका की मध्यस्थता में वार्ता हो रही है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleसुरेश गोपी अभिनीत फिल्म ‘जेएसके’ शीर्षक में बदलाव के साथ 17 जुलाई को होगी रिलीज
Next Article तमिलनाडु: डीजल ले जा रही मालगाड़ी में आग लगने से 18 डिब्बे जलकर खाक, रेल सेवा बाधित
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
International

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026
International

US-दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल! क्या टकराव के संकेत?

March 14, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.