Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»गाजा में जुलाई में कुपोषण से 40 से अधिक फलस्तीनियों की मौत हुई: स्वास्थ्य मंत्रालय
International

गाजा में जुलाई में कुपोषण से 40 से अधिक फलस्तीनियों की मौत हुई: स्वास्थ्य मंत्रालय

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 24, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
गाजा में जुलाई में कुपोषण से 40 से अधिक फलस्तीनियों की मौत हुई: स्वास्थ्य मंत्रालय
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

तेल अवीव. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इस महीने कुपोषण से 48 फलस्तीनियों की मौत हुई है. मंत्रालय ने कहा कि 2025 में अब तक 59 फलस्तीनियों की कुपोषण से मौत हो चुकी है, जबकि 2024 में यह संख्या 50 थी. साल 2023 में सात अक्टूबर को दक्षिणी इजराइल में हुए हमले के जवाब में गाजा पर इजराइली हमले के बाद कुपोषण से चार लोगों की मौत हुई थी. शिफा अस्पताल ने बताया कि बुधवार को एक पुरुष और एक महिला की कुपोषण से मौत हो गई. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 2023 तक गाजा में कुपोषण से मरने वाले 113 लोगों में से 81 बच्चे हैं.

गाजा में हमारे पत्रकारों के सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गयी है: चार समाचार संगठन

चार प्रमुख समाचार संगठनों ने बृहस्पतिवार को कहा कि इजराइल-हमास युद्ध जारी रहने के कारण गाजा में उनके पत्रकारों के सामने भुखमरी का खतरा पैदा हो गया है. इस बीच, शीर्ष अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ नवीनतम युद्धविराम प्रस्ताव और बंधकों की रिहाई पर बातचीत के लिए पश्चिम एशिया के प्रमुख वार्ताकारों से मिलने वाले हैं.

एसोसिएटेड प्रेस (एपी), एजेंसी फ्रांस-प्रेस, रॉयटर्स और बीबीसी द्वारा जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया है, ”हम गाजा में अपने पत्रकारों के लिए बेहद चिंतित हैं, जो लगातार अपना और अपने परिवारों का पेट भरने में असमर्थ होते जा रहे हैं.” इन चारों समाचार संगठनों ने कहा, ”कई महीनों से, ये स्वतंत्र पत्रकार गाजा में जमीनी स्तर पर दुनिया की आंखें और कान रहे हैं. अब वे भी उन्हीं विकट परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं जिनकी रिपोर्टिंग वे कर रहे हैं.” बयान में इजराइल से गाजा में पत्रकारों के आने-जाने और क्षेत्र में पर्याप्त खाद्य आपूर्ति की अनुमति प्रदान करने का आह्वान किया गया.

यह बयान ऐसे समय में आया है जब एक दिन पहले ही 100 से अधिक परमार्थ और मानवाधिकार संगठनों ने कहा था कि इजराइल की नाकाबंदी और जारी सैन्य हमले गाजा पट्टी में फलस्तीनियों को भुखमरी की ओर धकेल रहे हैं. इजराइल ने 21 महीने से चल रहे युद्ध के दौरान अंतरराष्ट्रीय मीडिया को गाजा में स्वतंत्र रूप से प्रवेश करने से रोक रखा है. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, हमास के सात अक्टूबर, 2023 के हमले के जवाब में शुरू किये गये इजराइली युद्ध में 59,000 से ज्यादा फलस्तीनी मारे गए हैं. मंत्रालय ने अपनी गणना में उग्रवादियों और नागरिकों के बीच कोई फर्क नहीं किया है, लेकिन उसका कहना है कि मृतकों में आधे से ज़्यादा महिलाएं और बच्चे हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleराज्य स्तरीय उद्यमी सम्मलेन रायपुर में 26 जुलाई को
Next Article भारत बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर होने वाले हमलों की घटनाओं की निरंतर निगरानी रखता है : सरकार
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

US-दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल! क्या टकराव के संकेत?

March 14, 2026
International

पश्चिम एशिया संकट: ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से दो भारतीय एलपीजी टैंकरों को दी गुजरने की अनुमति, तनाव जारी

March 14, 2026
International

अमेरिकी युद्धपोत USS अब्राहम लिंकन पर ईरान का हमला? पोत को नुकसान होने का दावा; US ने भी दिया जवाब

March 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.