Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»गाजा में नाजुक युद्धविराम उम्मीद से बेहतर आगे ब­ढ़ रहा : वेंस
International

गाजा में नाजुक युद्धविराम उम्मीद से बेहतर आगे ब­ढ़ रहा : वेंस

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 21, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
गाजा में नाजुक युद्धविराम उम्मीद से बेहतर आगे ब­ढ़ रहा : वेंस
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

किरयात गत. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने मंगलवार को इजराइल में नागरिक और सैन्य सहयोग के लिए खोले गए एक नए केंद्र का दौरा किया. उन्होंने इसे गाजा के लिए अमेरिका सर्मिथत युद्धविराम योजना को पटरी पर रखने के लिए महत्वपूर्ण बताया. अमेरिका के शीर्ष राजनयिकों के साथ इजराइल के दौरे पर आए वेंस ने कहा कि नाजुक युद्धविराम ‘मेरी उम्मीद से बेहतर’ आगे ब­ढ़ रहा है.

अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ ने कहा कि ”हम उस स्थिति से आगे ब­ढ़ रहे हैं जहां हमने सोचा था कि हम इस समय होंगे.” वेंस, विटकॉफ और अन्य हिंसा की घटनाओं और दीर्घकालिक शांति योजना पर उठे सवालों के बाद युद्ध विराम को पुख्ता करने के लिए इजराइल के दौरे पर हैं. वेंस इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अन्य अधिकारियों से मुलाकात कर रहे हैं. उनके बृहस्पतिवार तक इस क्षेत्र में रहने की उम्मीद है.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और युद्धविराम समझौते के सूत्रधारों में से एक, जेरेड कुशनर भी इजराइल में हैं. हमास ने मंगलवार को कहा था कि उसने मारे गए दो और बंधकों के अवशेष बरामद कर लिए हैं तथा उन्हें सौंपने की योजना है. वेंस ने हमास के साथ स्थापित युद्धविराम के क्रियान्वयन को लेकर इजराइल की ब­ढ़ती हताशा के बीच थोड़ा धैर्य रखने का आग्रह किया.

वेंस ने कहा, ”इनमें से कुछ बंधकों के अवशेष हजारों टन मलबे के नीचे दबे हुए हैं. कुछ बंधकों के बारे में तो किसी को पता ही नहीं है कि वे कहां हैं. यही वजह है कि थोड़ा धैर्य रखने की सलाह दी जाती है.” उन्होंने कहा कि ”इसमें से बहुत सारा काम बहुत कठिन है.” युद्धविराम 10 अक्टूबर से लागू हुआ. हालांकि रविवार की लड़ाई और युद्ध विराम की शर्तों के उल्लंघन को लेकर इसे लागू रहने पर संशय के बादल मंडराने लगे हैं. इसके बावजूद इजराइल और हमास दोनों ने कहा है कि वे इस समझौते के लिए प्रतिबद्ध हैं. ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया है कि वह इसे सफल देखना चाहते हैं.

नेतन्याहू के कार्यालय के मुताबिक, मिस्र की खुफिया एजेंसी के प्रमुख मेजर जनरल हसन रशद युद्ध विराम के कार्यान्वयन पर नेतन्याहू, विटकॉफ और अन्य लोगों से मिलने के लिए मंगलवार को इजराइल पहुंचे. इन बैठकों में अमेरिकी योजना के दूसरे चरण के लिए वार्ता शुरू करने की तत्काल आवश्यकता को रेखांकित किया गया, जिसमें हमास के निरस्त्रीकरण और युद्धोत्तर गाजा के शासन जैसे मुद्दों पर ध्यान दिया जाना चाहिए.

इस बीच, हमास के मुख्य वार्ताकार खलील अल-हय्या ने सोमवार को काहिरा में मिस्र की अल-काहिरा समाचार एजेंसी से कहा, ”शर्म अल-शेख समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद हम अंत तक इसका पालन करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं.” इजराइल ने पुष्टि की कि हमास ने ताल हैमी (42) के शव को लौटाया है, जो सात अक्टूबर 2023 को हमास के हमले में मारे गए थे. हैमी का किब्बुत्ज. निर यित्ज.हाक से अपहरण किया गया था और उनके चार बच्चे हैं, जिनमें एक का जन्म हमले के बाद हुआ.

इजराइल युद्धविराम समझौते के तहत 15 शेष बंधकों के शव सौंपे जाने की प्रतीक्षा कर रहा है. युद्धविराम लागू होने के बाद 13 शव सौंपे जा चुके हैं. वहीं, गाजा के एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि इजराइल द्वारा लौटाए गए कुछ फलस्तीनियों के शवों पर ”यातना के सबूत” मिले हैं. उन्होंने इस मामले की संयुक्त राष्ट्र द्वारा जांच किये जाने की मांग की है. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब तक केवल 32 शवों की पहचान हो पाई है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleसंतों की कृपा और जनता के विश्वास से ही संभव हुआ सुशासन का दीपोत्सव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Next Article राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शहीद वाटिका पहुंचकर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
International

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
International

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.