दीर अल-बलाह. इजराइली सेना ने गाजा के दक्षिण में एक सैन्य क्षेत्र से होकर जा रहे चार लोगों को मार डाला. अस्पताल के सूत्रों एवं प्रत्यक्षर्दिशयों ने बताया कि वे चारों भोजन वितरण केंद्र से राहत सामग्री लेने जा रहे थे. इस हमले के बाद खाने की तलाश के दौरान मारे जा रहे फलस्तीनियों की संख्या बढ़ गयी है. गाजा के कई इलाकों में भुखमरी गहराती जा रही है.

इसी बीच इजराइली सेना ने उत्तरी गाजा में अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं, क्योंकि वह गाजा की सबसे बड़ी आबादी वाले शहर पर कब्जा करना चाहता है. अल-अवदा अस्पताल और दो चश्मदीद गवाहों ने समाचार एजेंसी ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि चार फलस्तीनियों की उस समय मौत हो गई जब इजराइली सैनिकों ने उनपर गोली चला दी. ये लोग नेत्जारिम कॉरिडोर इलाके में स्थित भोजन वितरण केंद्र जा रहे थे. इस केंद्र का संचालन गाजा ‘ूमैनिटेरियन फाउंडेशन (जीएचएफ) करता है. यह घटना केंद्र से सैकड़ों मीटर दूर हुई है.

बुरेज शरणार्थी शिविर में रह रहे दो बच्चों के पिता मोहम्मद आबेद ने कहा, ”अंधाधुंध गोलीबारी की गई.” उन्होंने बताया कि कई लोग भाग गए, जबकि कुछ लोग गोली लगने के बाद जमीन पर गिर गए. खाना लेने जा रहे लोगों की भीड़ में शामिल अबेद और अहमद सय्यद ने बताया कि जब कुछ लोग निर्धारित समय से पहले वितरण स्थल की ओर बढ़े तो सैनिकों ने गोलीबारी शुरू कर दी. इजराइली सेना और जीएचएफ ने इस घटना पर तुरंत कोई जवाब नहीं दिया.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version