Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»गंभीर ने श्रीकांत पर पलटवार किया, कहा, 23 साल के खिलाड़ी को निशाना बनाना शर्मनाक
Sports

गंभीर ने श्रीकांत पर पलटवार किया, कहा, 23 साल के खिलाड़ी को निशाना बनाना शर्मनाक

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 14, 2025No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
गंभीर ने श्रीकांत पर पलटवार किया, कहा, 23 साल के खिलाड़ी को निशाना बनाना शर्मनाक
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने तेज गेंदबाज हर्षित राणा को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे टीम में चुने जाने पर सवाल उठाने वाले पूर्व कप्तान क्रिस श्रीकांत पर पलटवार करते हुए मंगलवार को यहां कहा कि एक 23 वर्षीय खिलाड़ी को निशाना बनाना शर्मनाक है. श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर आरोप लगाया था कि राणा केवल गंभीर की वजह से राष्ट्रीय टीम में हैं. उन्होंने कहा कि राणा को आस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे टीम में इसलिए चुना गया क्योंकि वह गंभीर की जी-हुजूरी करते हैं.

गंभीर ने वेस्टइंडीज पर भारत की टेस्ट श्रृंखला जीत के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ”यह शर्मनाक है कि कोई व्यक्ति अपना यूट्यूब चैनल चलाने के लिए 23 साल के खिलाड़ी को निशाना बना रहा है. अगर आप मुझे निशाना बनाना चाहते हैं, तो बनाइए. मैं इससे निबट सकता हूं, लेकिन यूट्यूब व्यूज के लिए 23 साल के युवा खिलाड़ी को ट्रोल करना शर्मनाक है. ” उन्होंने कहा, ”उनके (राणा के) पिता चयनकर्ता नहीं हैं. उन्होंने अपनी योग्यता के आधार पर टीम में जगह बनाई है. इन युवा लड़कों को निशाना मत बनाइए.” हालांकि यह पता नहीं चल सका है, लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से यह निशाना श्रीकांत के बेटे अनिरुद्ध पर लगाया जा सकता है, जिन्हें एक बार आस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत ए टीम में चुना गया था. तब श्रीकांत चयन समिति के अध्यक्ष थे.

श्रीकांत ने हाल ही में कहा था, ”केवल एक सदस्य है, र्हिषत राणा… कोई नहीं जानता कि वह टीम में क्यों है. सबसे अच्छा यही है कि र्हिषत राणा की तरह बनें और टीम में चयन के लिए गंभीर की लगातार हां में हां मिलाते रहें.” गंभीर ने आगे कहा कि अगर राणा अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं तो चयन समिति उन्हें हटा देगी. राणा ने अब तक तीनों प्रारूप में 10 मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 19 विकेट लिए हैं.
भारत के मुख्य कोच ने कहा,”लोगों को उनके प्रदर्शन के आधार पर निशाना बनाइए और चयनकर्ता इसी काम के लिए हैं. अगर आप सोशल मीडिया पर किसी 23 साल के खिलाड़ी के बारे में बुरी बातें कहेंगे, तो इससे उसकी मानसिकता पर क्या असर पड़ेगा.” उन्होंने कहा,”अगर आपका बच्चा कल क्रिकेट खेलता है, तो कल्पना कीजिए कि उसके साथ दुर्व्यवहार हो. वह 23 साल का है, 33 साल का नहीं. मेरी आलोचना करो, मैं इसे बर्दाश्त कर सकता हूं, लेकिन वह 23 साल का लड़का है, इसलिए यह स्वीकार्य नहीं है.”

गंभीर ने कहा, ”भारतीय क्रिकेट के प्रति नैतिक जिम्मेदारी होनी चाहिए और आपको अपना यूट्यूब चैनल चलाने के लिए ये चीजें नहीं करनी चाहिए. यह केवल र्हिषत के मामले में ही नहीं है. भविष्य में अन्य खिलाड़ियों के साथ भी ऐसा हो सकता है. आप लोगों (मीडिया) से भी मेरा यही कहना है कि आप मुझे निशाना बनाइए लेकिन खिलाड़ियों को नहीं.” दिल्ली के क्रिकेटर राणा ने पिछले साल गंभीर के मुख्य कोच बनने के बाद से दो टेस्ट, पांच वनडे और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला 19 अक्टूबर से शुरू होगी.

शुभमन को कप्तान बनाकर किसी ने कोई एहसान नहीं किया, वह इसके हकदार हैं: गंभीर

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने युवा कप्तान शुभमन गिल की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने इंग्लैंड में कप्तान के रूप में अपनी सबसे कठिन परीक्षा पास कर ली है और किसी ने भी उन्हें टेस्ट और वनडे दोनों प्रारूपों में कप्तान नियुक्त करके कोई एहसान नहीं किया है.

भारत ने गिल की कप्तानी में इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला बराबर कराई थी जबकि अब उसने वेस्टइंडीज को दोनों मैच में हराया. गिल को अब रोहित शर्मा की जगह वनडे टीम का कप्तान भी बनाया गया है जिसकी शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के दौरे से होगी. गंभीर से जब पूछा गया कि वह मुख्य कोच के रूप में नए कप्तान को कैसे संभालते हैं, उन्होंने कहा, ”उन्हें अपना स्वाभाविक दृष्टिकोण बनाए रखने की इजाजत देकर. मुझे लगता है कि उन्हें टेस्ट या वनडे कप्तान बनाकर किसी ने उन पर कोई एहसान नहीं किया है. मुझे लगता है कि वह इसके हकदार हैं.” उन्होंने कहा, ”मेरा मानना है कि उन्होंने कड़ी मेहनत की है. कप्तान के रूप में इंग्लैंड दौरे में वह पहले ही सबसे कठिन परीक्षा पास कर चुके हैं. इंग्लैंड का दौरा वास्तव में काफी कठिन था क्योंकि हमारा मुकाबला विदेशी परिस्थितियों में एक मजबूत टीम से था. गिल ने आगे ब­ढ़कर नेतृत्व किया और खिलाड़ियों के बीच अपने लिए सम्मान अर्जित किया.”

गंभीर फिलहाल वर्तमान पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और इस बात को लेकर चिंतित नहीं हैं कि भारत 2027 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलेगा या नहीं. उन्होंने कहा, ”मैं अभी इतने आगे के बारे में नहीं सोच रहा हूं कि 2027 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में क्या होगा. मैं वर्तमान में बने रहना चाहता हूं. हमारे लिए प्रत्येक श्रृंखला में जीत दर्ज करना महत्वपूर्ण है. हमारा कार्यक्रम काफी व्यस्त है और उम्मीद है कि आगे भी हम अनुकूल परिणाम हासिल करेंगे.”



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबीजापुर में नक्सलियों ने की भाजपा कार्यकर्ता की हत्या
Next Article शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट; सेंसेक्स 297 अंक टूटा, निफ्टी भी नुकसान में
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Sports

हार्दिक पांड्या के खिलाफ तिरंगे का अपमान का आरोप, शिकायत दर्ज

March 12, 2026
Sports

टी20 विश्वकप जीतने पर सूर्यकुमार की टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये का इनाम, BCCI का एलान

March 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.