Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»गणेश शोभायात्रा के दौरान झड़पों के बाद मद्दुर में स्थिति नियंत्रण में है: मंत्री परमेश्वर
Country

गणेश शोभायात्रा के दौरान झड़पों के बाद मद्दुर में स्थिति नियंत्रण में है: मंत्री परमेश्वर

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 8, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
गणेश शोभायात्रा के दौरान झड़पों के बाद मद्दुर में स्थिति नियंत्रण में है: मंत्री परमेश्वर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मांड्या: कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने सोमवार को कहा कि सात सितंबर को गणेश विसर्जन के लिए निकाले गए जुलूस के दौरान हुई सांप्रदायिक झड़पों के बाद मद्दुर शहर में स्थिति नियंत्रण में है। शहर में तनाव बढ़ने पर निषेधाज्ञा लागू कर दी गई और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

रविवार को राम रहीम नगर में गणेश विसर्जन की शोभायात्रा पर पथराव के बाद झड़पें शुरू हो गई थीं। पुलिस के अनुसार, मस्जिद से लगभग 500 मीटर की दूरी पर शोभायात्रा पर पथराव किया गया, जिसके बाद उसमें शामिल लोगों ने जवाबी कार्रवाई की।

पुलिस ने आपस में भिड़ रहे दो समूहों को तितर-बितर करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया। बाद में ंिहदू कार्यकर्ताओं ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए, टायर जलाए और भगवा झंडे लहराते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
मांड्या के पुलिस अधीक्षक मल्लिकार्जुन बालादंडी ने बताया कि दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, एक स्वत? संज्ञान लेकर और दूसरी एक घायल व्यक्ति की शिकायत पर।

उन्होंने बताया कि 21 लोगों को हिरासत में लिया गया है तथा आगे और गिरफ्तारियां होंगी। एसपी ने कहा, ‘‘सभी घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। एक व्यक्ति को चार टांके लगे हैं, बाकी सभी को मामूली चोटें आई हैं। आगे किसी भी प्रकार की ंिहसा को रोकने के लिए इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है।’’ शनिवार रात गणेश विसर्जन के लिए निकाले गए जुलूस के दौरान कथित तौर पर उपद्रवियों द्वारा पथराव किए जाने के बाद हुबली में भी तनाव फैल गया था। पुलिस ने स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए हस्तक्षेप किया, जबकि शहर के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया गया।

मद्दुर में केएसआरपी की टुकड़ियां तैनात कर दी गई हैं तथा वरिष्ठ अधिकारी शांति सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं, जबकि मद्दुर, हुबली और शिवमोग्गा में हुई घटनाओं के मद्देनजर सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है।

परमेश्वर ने बेंगलुरु में संवाददाताओं को बताया कि मद्दुर घटना के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।उन्होंने कहा, ‘‘मद्दुर की स्थिति के संबंध में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब कोई समस्या नहीं है। कुछ छोटी-मोटी घटनाएं हुई हैं। एक जगह झंडा लाने पर चाकू मारने की कोशिश की गई। एक अन्य जगह पर गणपति शोभायात्रा के दौरान लोगों ने बच्चों पर छत से थूका। इस तरह की घटनाएं हुई हैं। सब कुछ नियंत्रण में है।’’

राज्य के गृह मंत्री ने दोनों समुदायों के लोगों से शांति बनाए रखने के लिए सहयोग करने का आग्रह किया और कहा कि पुलिस ने पर्याप्त कदम उठाए हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।

उन्होंने दावा किया कि राज्य में ंिहदू त्योहार और शोभायात्रा अब सुरक्षित नहीं रही। विजयेंद्र ने कहा, ‘‘गणेश विसर्जन शोभायात्रा के दौरान कट्टरपंथी उपद्रवी गिरोह बनाकर पथराव कर रहे हैं। मांड्या, धारवाड़, बागलकोट और हुबली समेत राज्य के कई हिस्सों से ऐसी घटनाएं सामने आई हैं। कल मद्दुर में उपद्रवियों ने लगातार पथराव कर तनावपूर्ण माहौल बना दिया।

इस पथराव में महिलाएं और पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जो बेहद ंिचताजनक है और भाजपा इसकी कड़ी ंिनदा करती है।’’ विजयेंद्र ने कहा कि शिवमोग्गा ज़लिे के सागर से भी गणपति की मूर्ति को अपवित्र किए जाने की खबरें आई हैं। शिकारपुरा से विधायक विजयेंद्र ने आरोप लगाया कि अल्पसंख्यकों के नाम पर इस तरह की घिनौनी हरकतों से, खासकर ंिहदू महिलाओं में डर पैदा हो गया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleनेपाल में सोशल मीडिया बैन: सड़क पर युवाओं का बवाल, संसद भवन में घुसे, पुलिस फायरिंग में 14 की मौत, 42 घायल
Next Article सीएम साय की श्रद्धांजलि यात्रा, रायपुर की पहली महिला विधायक रजनी ताई को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.