Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»गणेश विसर्जन में डीजे की धुन पर नाच रहे बच्चे की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, अस्पताल जमकर हंगामा
Chhattisgarh

गणेश विसर्जन में डीजे की धुन पर नाच रहे बच्चे की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, अस्पताल जमकर हंगामा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 7, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
गणेश विसर्जन में डीजे की धुन पर नाच रहे बच्चे की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, अस्पताल जमकर हंगामा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में गणेश विसर्जन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ। डीजे की धुन पर नाच रहे 15 वर्षीय प्रवीण गुप्ता की अचानक मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल का घेराव किया। पूरा मामला राजपुर का है।

शुक्रवार की शाम 15 वर्षीय प्रवीण गुप्ता विसर्जन जुलूस में डीजे की धुन पर नाचते-नाचते अचानक गिर पड़ा। परिजन और आसपास मौजूद लोग तुरंत उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। कुछ लोगों का कहना है कि अचानक चक्कर आने और गिरने से उसकी स्थिति बिगड़ी, जबकि परिजन इसे मेडिकल लापरवाही का मामला मान रहे हैं।

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि जब वे बच्चे को लेकर सीएचसी राजपुर अस्पताल पहुंचे, तब वहां मौजूद स्टाफ ने गंभीरता नहीं दिखाई। आरोप है कि लगभग 20 मिनट तक डॉक्टर अस्पताल नहीं पहुंचे, जिसके चलते समय पर इलाज नहीं मिल सका और बच्चे की जान चली गई। परिजनों ने कहा कि अगर डॉक्टर समय पर पहुंच जाते तो शायद प्रवीण की जान बचाई जा सकती थी।

स्थानीय लोगों में आक्रोश, अस्पताल का किया घेराव
घटना के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में अस्पताल परिसर में जमा हो गए। लोगों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएचसी राजपुर का घेराव किया। भीड़ बढ़ने की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया ताकि स्थिति बिगड़ने से रोकी जा सके। ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल में पहले से ही डॉक्टरों की उपलब्धता को लेकर समस्याएँ रहती हैं और इस हादसे ने स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी है।

जिम्मेदारों के खिलाफ होगी कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने की कोशिश की और स्थिति को नियंत्रित किया। प्रशासन ने परिजनों को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चलने की बात कही है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि मामले की पूरी जांच होगी और अगर अस्पताल की ओर से कोई लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleCG में कट्टे की नोक पर लूट : नकाबपोश बदमाशों ने व्यापारी से लूटे 7 लाख, इलाके में मचा हड़कंप, 12 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
Next Article सर्किट हाउस में बवाल : कर्मचारी ने मंत्री पर मारपीट और गाली देने का लगाया आरोप, केदार कश्यप ने कहा – आरोप झूठा, इधर कांग्रेस ने थाने में की शिकायत
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026
Chhattisgarh

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Chhattisgarh

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.