गौरेला. त्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले में मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. यहां एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना गौरेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत गौरेला-शहडोल (मध्य प्रदेश) मुख्य मार्ग पर बांधमुड़ा बैरियर के पास शनिवार रात हुई.

उन्होंने बताया कि एक परिवार के चार सदस्य रक्षाबंधन मनाने के बाद मोटरसाइकिल पर सवार होकर घूमने के लिए अपने घर से निकले थे. अधिकारी ने कहा कि आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि सड़क पर आवारा मवेशियों से टकरा जाने के बाद चालक ने मोटरसाइकिल से नियंत्रण खो दिया, जिससे दोपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

उन्होंने बताया कि दुर्गावती और सनी की मौके पर ही मौत हो गई तथा समीर ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. ये सभी खड़गवा थाना क्षेत्र के रहने वाले थे. अधिकारी ने बताया कि सुरेश नाम के एक अन्य व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं और उसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version