राष्ट्रवाणी: वीरेन्द्र गहवई, बिलासपुर। छात्रों के विरोध के बाद गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने BA-LLB के छठवें सेमेस्टर की परीक्षा फिर से कराए जाने का फैसला वापस ले लिया है. इस फैसले के बाद छात्रों ने राहत की सांस ली है. इसके पहले गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में एलएलबी के छात्रों ने री-एग्जाम कराने के फैसले का छात्रों ने जमकर विरोध किया था. पर्याप्त समय नहीं होने की वजह से दोबारा परीक्षा के लिए तैयारी असंभव बताते हुए छात्रों ने विभागाध्यक्ष से चर्चा की थी. लेकिन कोई समाधान नहीं निकलने पर छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन के सामने सड़क पर उतरकर जमकर हंगामा और कड़ा विरोध प्रदर्शन किया था. छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रबंधन को चेतावनी दी थी कि यदि री-एग्जाम का नोटिफिकेशन वापस नहीं लिया गया तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे. छात्रों के बढ़ते विरोध और हंगामे को देखते हुए आखिरकार विश्वविद्यालय प्रशासन ने री-एग्जाम के नोटिफिकेशन को रद्द करने की घोषणा कर दी. बता दें कि करीब दो महीने पहले हुए पेपर लीक मामले की जांच के लिए गठित पांच सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने 6 जून को अपनी रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंप दी थी. इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने अचानक परीक्षा निरस्त करने का आदेश जारी कर दिया था.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version