Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त, आम नागरिकों को बड़ी राहत-CM साय

March 20, 2026

तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2.3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, सामान्य पेट्रोल स्थिर

March 20, 2026

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»गिल और सुदर्शन के अर्धशतक से टाइटंस ने नाइट राइडर्स को 39 रन से हराया
Blog

गिल और सुदर्शन के अर्धशतक से टाइटंस ने नाइट राइडर्स को 39 रन से हराया

atulpradhanBy atulpradhanApril 21, 2025No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
गिल और सुदर्शन के अर्धशतक से टाइटंस ने नाइट राइडर्स को 39 रन से हराया
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कोलकाता. कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन के अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग में सोमवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स को एकतरफा मुकाबले में 39 रन से हराकर अंक तालिका के शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली. इस जीत से टाइटंस के आठ मैच में 12 अंक हो गए हैं और उसने अंक तालिका के शीर्ष पर दो अंक की बढ.त बना ली है. नाइट राइडर्स की टीम छह अंक के साथ सातवें स्थान पर है.

नाइट राइडर्स की टीम टाइटंस के 199 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान अजिंक्य रहाणे (50) के अर्धशतक के बावजूद आठ विकेट पर 159 रन ही बना सकी. अंगकृष रघुवंशी 13 गेंद में नाबाद 27 रन बनाकर रहाणे के बाद दूसरे सर्वोच्च स्कोरर रहे.
राशिद खान (25 रन पर दो विकेट) और प्रसिद्ध कृष्णा (25 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने नाइट राइडर्स की टीम कभी लक्ष्य के करीब पहुंचने की स्थिति में भी नहीं दिखी. साई किशोर (19 रन पर एक विकेट), मोहम्मद सिराज (32 रन पर एक विकेट), वाशिंगटन सुंदर (36 रन पर एक विकेट) और इशांत शर्मा (18 रन पर एक विकेट) ने भी एक-एक विकेट चटकाया.

गिल ने 55 गेंद में 10 चौकों और तीन छक्कों से 90 रन की पारी खेलने के अलावा सुदर्शन (52) के साथ पहले विकेट के लिए 114 और जोस बटलर (नाबाद 41) के साथ दूसरे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी की जिससे टाइटंस ने तीन विकेट पर 198 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. सुदर्शन ने 36 गेंद की अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का मारा जबकि बटलर ने 23 गेंद का सामना करते हुए आठ चौके मारे.

लक्ष्य का पीछा करने उतरे नाइट राइडर्स ने पारी की पांचवीं गेंद पर ही रहमानुल्लाह गुरबाज (01) का विकेट गंवा दिया जिन्हें मोहम्मद सिराज ने पगबाधा किया. सलामी बल्लेबाज सुनील नारायाण (17) और कप्तान रहाणे ने इसके बाद पारी को आगे बढ.ाया. रहाणे ने सिराज और इशांत शर्मा पर चौका जड़ने के बाद प्रसिद्ध कृष्णा पर भी दो चौके मारे. नारायण ने सिराज की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का मारा लेकिन राशिद खान की गेंद पर राहुल तेवतिया को कैच दे बैठे. नाइट राइडर्स ने पावर प्ले में दो विकेट पर 45 रन बनाए.

राशिद की अगुआई में गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में रन गति पर अंकुश लगाया जिससे नाइट राइडर्स की टीम 10 ओवर में दो विकेट पर 68 रन ही बना सकी. रहाणे ने वाशिंगटन सुंदर पर चौका और छक्का जड़कर रन गति बढ.ाने की कोशिश की लेकिन साई किशोर ने वेंकटेश अय्यर (14) को पवेलियन भेज दिया.

रहाणे ने वाशिंगटन की गेंद पर एक रन के साथ 36 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया लेकिन एक गेंद बाद वाइड गेंद पर बटलर के हाथों स्टंप हो गए. उन्होंने 36 गेंद की अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का मारा. आंद्रे रसेल ने आते ही वाशिंगटन की लगातार गेंदों पर चौके और छक्के के साथ 13 ओवर में टीम के रनों का शतक पूरा किया. नाइट राइडर्स को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 85 रन की जरूरत थी.

राशिद ने रसेल (21) को बटलर के हाथों स्टंप कराके नाइट राइडर्स को बड़ा झटका दिया जबकि प्रसिद्ध ने रमनदीप सिंह (01) और मोईन अली (00) को पवेलियन भेजा. रघुवंशी ने 18वें ओवर में राशिद पर चौका जबकि रिंकू सिंह (17) ने छक्का जड़ा लेकिन इसके बावजूद नाइट राइडर्स को अंतिम दो ओवर में 60 रन की दरकार थी और टीम लक्ष्य से काफी दूर रही.

इससे पहले रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद और गिल और सुदर्शन ने पावर प्ले में 45 रन जोड़कर टीम को सतर्क शुरुआत दिलाई. सुदर्शन ने मोईन अली पर पारी का पहला चौका जड़ा और फिर वैभव अरोड़ा पर भी दो चौके मारे जबकि गिल ने र्हिषत राणा का स्वागत लगातार दो चौकों के साथ किया. गिल ने सातवें ओवर में मोईन को निशाना बनाते हुए लगातार गेंदों पर छक्का और दो चौके मारे.

गिल ने 11वें ओवर में र्हिषत की गेंद पर एक रन के साथ 34 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. सुदर्शन ने इसी ओवर में छक्के के साथ टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया और फिर अगली गेंद पर दो रन के साथ 33 गेंद में अर्धशतक जड़ा. रहाणे ने इसके बाद गेंद आंद्रे रसेल को थमाई जिन्होंने अपनी दूसरी ही गेंद पर सुदर्शन को विकेटकीपर गुरबाज के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा.

बटलर ने रसेल पर लगातार तीन चौकों के साथ शुरुआत की और फिर र्हिषत पर दो चौकों के साथ 15 ओवर में टीम का स्कोर एक विकेट पर 139 रन तक पहुंचाया. गिल ने वरुण चक्रवर्ती पर लगातार दो चौकों के साथ 16वें ओवर में टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया.

गिल ने अगले ओवर में अरोड़ा की लगातार गेंदों पर छक्का और चौका मारा लेकिन अगली गेंद पर रिंकू सिंह को कैच दे बैठे.
र्हिषत ने अगले ओवर में राहुल तेवतिया को खाता खोले बिना पवेलियन भेजा. बटलर ने अरोड़ा के पारी के अंतिम ओवर में लगातार दो चौके मारे जबकि एम शाहरूख खान (नाबाद 11) ने छक्का जड़कर टीम का स्कोर 200 रन के करीब पहुंचाया. अरोड़ा (44 रन पर एक विकेट) और र्हिषत (45 रन पर एक विकेट) काफी महंगे साबित हुए. इन दोनों के अलावा रसेल (13 रन पर एक विकेट) ने भी एक विकेट चटकाया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकेन्द्रीय गृह मंत्री शाह ने CM साय के साथ छग तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन पर समीक्षा बैठक की
Next Article ममता बनर्जी हिंदुओं से ‘नफरत’ करती हैं: भाजपा ने लगाया आरोप
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त, आम नागरिकों को बड़ी राहत-CM साय

March 20, 2026

तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2.3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, सामान्य पेट्रोल स्थिर

March 20, 2026

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.