Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»गिल के शतकीय पारी के बाद आउट होने से भारत के लगा झटका, लंच तक चार विकेट पर 223 रन
Sports

गिल के शतकीय पारी के बाद आउट होने से भारत के लगा झटका, लंच तक चार विकेट पर 223 रन

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 27, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
गिल के शतकीय पारी के बाद आउट होने से भारत के लगा झटका, लंच तक चार विकेट पर 223 रन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मैनचेस्टर. कप्तान शुभमन गिल (103) की शतकीय पारी के दम पर भारत ने पांच मैचों की श्रृंखला के चौथे टेस्ट मैच के पांचवें और अंतिम दिन रविवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ लंच के विश्राम तक चार विकेट पर 223 रन बनाकर मैच बचाने का अपना संघर्ष जारी रखा. पहली पारी में 311 रन से पिछड़ने वाली भारतीय टीम अब भी इंग्लैंड से 88 रन पीछे हैं. लंच तक वाशिंगटन सुंदर (नाबाद 21) के साथ रविंद्र जडेजा खाता खोले बिना क्रीज पर मौजूद थे .

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कंधे में दर्द के बावजूद गेंदबाजी करने का फैसला किया और लोकेश राहुल (90) को आउट कर गिल के साथ तीसरे विकेट के लिए 188 रन की साझेदारी को तोड़ा. राहुल के आउट होने के बाद गिल ने धैर्य से बल्लेबाजी की लेकिन शतक पूरा करने के बाद लंच से पहले जोफ्रा आर्चर की गेंद पर बल्ला अड़ाकर विकेटकीपर जैमी स्मिथ को कैच दे बैठे.

भारत ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 174 रन से की. टीम इस समय इंग्लैंड की पहली पारी के रनों को बराबरी करने के लिए और 137 रन की जरूरत थी. बीते दिन के नाबाद बल्लेबाज गिल और राहुल ने उस अंदाज में बल्लेबाजी शुरू की जैसी उन्होंने मैच के चौथे दिन के आखिरी दो सत्र में की थी. भारतीय टीम अगर अगले दो सत्र में डट कर बल्लेबाजी करने में सफल रही तो गिल की इस शतकीय पारी का महत्व और बढ. जायेगा. ऋषभ पंत की चोट को देखते हुए यह हालांकि काफी मुश्किल होगा क्योंकि सुंदर और जडेजा के बाद भारतीय बल्लेबाजी काफी कमजोर है. भारत मैच में अब भी काफी पीछे था ऐसे में आउट होने के बाद गिल के चेहरे पर निराशा साफ झलक रही थी.

गिल और राहुल ने उस समय मोर्चा संभाला था जब टीम ने बिना किसी रन के दो विकेट गंवा दिए थे. उनकी 421 गेंद तक चली मैराथन साझेदारी आखिरकार तब टूटी जब स्टोक्स की गेंद टप्पा खाने के बाद तेजी से राहुल के पैड से टकरा गयी और अंपायर ने उन्हें बिना देरी किये पगबाधा करार दिया. इसके तुरंत बाद स्टोक्स की लगभग इसी लेंथ की गेंद गिल को चकमा देते हुए उनकी उंगलियों और हेलमेट से टकरा गयी. गिल इसके बाद काफी दर्द में दिखे और फिजियो ने मैदान पर उनकी उंगली का उपचार किया.

स्टोक्स का इस तरह से गेंदबाजी करना उल्लेखनीय था क्योंकि कंधे की चोट और मांसपेशियों की खिंचाव के कारण वह चौथे दिन गेंदबाजी करने के लिए फिट नहीं थे. उन्होंने हालांकि लॉर्ड्स टेस्ट की तरह यहां भी पांचवें दिन दर्द के बावजूद आठ ओवर का लंबा स्पैल डाला और चोट की परवाह किये बिना शानदार गेंदबाजी की. इंग्लैंड ने 80 ओवर का खेल पूरा होने के बाद नयी गेंद ली और आर्चर ने गिल को पवेलियन की राह दिखा कर इंग्लैंड को बड़ी कामयाबी दिलायी.

जडेजा को अपनी पारी की पहली ही गेंद पर जीवनदान मिला. आर्चर की उछाल लेती गेंद जडेजा के बल्ले को छूते हुए स्लिप क्षेत्र में गयी लेकिन जो रूट मुश्किल कैच को लपकने में नाकाम रहे. स्टोक्स के अलावा दिन की शुरुआती सत्र में लियाम डॉसन ने भी शानदार गेंदबाजी की. डॉसन को अब तक कोई सफलता नहीं मिली है लेकिन उन्होंने खासकर बायें हाथ के बल्लेबाज सुंदर के खिलाफ रफ के शानदार इस्तेमाल से कसी हुई गेंदबाजी की.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleBSNL की छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में 4,000 नए मोबाइल टावर लगाने की योजना
Next Article हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर क्षेत्र में भगदड़ मची, छह श्रद्धालुओं की मौत
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026
Sports

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026
Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.