Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»गिल ने ICC पुरस्कार जीतने के बाद कहा, ‘हमेशा याद रहेगा बर्मिंघम में लगाया दोहरा शतक’
Sports

गिल ने ICC पुरस्कार जीतने के बाद कहा, ‘हमेशा याद रहेगा बर्मिंघम में लगाया दोहरा शतक’

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 12, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
गिल ने ICC पुरस्कार जीतने के बाद कहा, ‘हमेशा याद रहेगा बर्मिंघम में लगाया दोहरा शतक’
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

दुबई. इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई पांच टेस्ट मैचों की शृंखला में 754 रन बनाने वाले भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने मंगलवार को आईसीसी का महीने (जुलाई 2025) का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुने जाने के बाद कहा कि एजबेस्टन में टीम की जीत में योगदान देने वाला उनका दोहरा शतक उन्हें हमेशा याद रहेगा.

गिल ने इस दौरे पर युवा खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम को कप्तान और बल्लेबाज के तौर पर काफ.ी प्रेरित किया. उन्होंने पांच मैचों की इस शृंखला में चार शतक लगाए जिससे विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों की गैरमौजूदगी में भी भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला को 2-2 से बराबर करने में सफल रही. गिल ने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला वियन मुल्डर को पछाड़कर यह पुरस्कार जीता. गिल ने उम्मीद जताई कि वह आने वाले सत्र में भी अपनी इस लय को जारी रखेंगे.

गिल ने आईसीसी से जारी विज्ञप्ति में कहा, ”जुलाई महीने का ‘आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ’ चुने जाने पर बहुत अच्छा लग रहा है. इस बार इसका महत्त्व और भी ज्यादा है, क्योंकि यह कप्तान के रूप में मेरी पहली टेस्ट शृंखला में मेरे प्रदर्शन के लिए मिला है. र्बिमंघम (एजबेस्टन मैदान) में लगाया गया दोहरा शतक ऐसी उपलब्धि है जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगा और यह इंग्लैंड के मेरे दौरे के खास पलों में से एक होगा.”

इस 25 साल के खिलाड़ी ने कहा, ”इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला मेरे लिए कप्तान के तौर पर सीखने का अनुभव रही और दोनों टीमों की तरफ से कुछ बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिले. मुझे यकीन है कि दोनों टीमों के खिलाड़ी लंबे समय तक याद रखेंगे.” उन्होंने आने वाली श्रृंखलाओं में इस लय को जारी रखने की उम्मीद जताते हुए कहा, ”मैं इस पुरस्कार के लिए मुझे चुनने के लिए जूरी और इस रोमांचक श्रृंखला के दौरान मेरे साथ रहे मेरे साथियों को धन्यवाद देना चाहता हूं. मैं अपनी फॉर्म जारी रखने और देश के लिए और अधिक सम्मान हासिल करने की उम्मीद करता हूं.” गिल आईसीसी के महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार चार बार जीतने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं.

उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर जुलाई में खेले गए तीन टेस्ट मैचों में 94.50 की औसत से 567 रन (कुल 754 रन में से) बनाए थे. वह इससे पहले जानवरी 2023, सितंबर 2023 और फरवरी 2025 में इस खिताब को अपने नाम कर चुके है. गिल ने इस दौरान र्बिमंघम में खेले गये दूसरे टेस्ट मैच में कुल 430 रन (पहली पारी में 269 और दूसरी पारी में 161 रन) बनाये. यह ग्राहम गूच (456 रन) के बाद एक टेस्ट में किसी बल्लेबाज के द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. उनकी इन पारियों से भारत दूसरा मैच जीत कर श्रृंखला को 1-1 से बराबरी करने में सफल रहा था. महिला वर्ग में इंग्लैंड की सोफिया डंकले को जुलाई महीने की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया.

डंकले ने इस सम्मान के लिए अपनी टीम की साथी सोफी एक्लेस्टोन और आयरलैंड की कप्तान गैबी लुईस को पीछे छोड़ा.
उन्होंने इस दौरान वनडे और टी20 दोनों में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने भारत के खिलाफ घरेलू मैदान पर दोनों प्रारूप में हुए सभी सात मैच खेले, जिसमें तीन वनडे और चार टी20 में कुल 270 रन बनाए. डंकले टी20 शृंखला में इंग्लैंड की तरफ. से सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी थीं और साउथम्पटन में पहले वनडे में 92 गेंदों में शानदार 83 रन बनाए थे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकेन्द्रीय उर्वरक मंत्री ने यूरिया और डीएपी जल्द आबंटन के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
Next Article प्रत्यक्ष कर संग्रह चालू वित्त वर्ष में अब तक 3.95% घटकर 6.64 लाख करोड़ रुपये पर
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026
Sports

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026
Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.