Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»गिल ने रन आउट होकर विकेट गंवाया, भारत के तीन विकेट पर 85 रन
Sports

गिल ने रन आउट होकर विकेट गंवाया, भारत के तीन विकेट पर 85 रन

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 31, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
गिल ने रन आउट होकर विकेट गंवाया, भारत के तीन विकेट पर 85 रन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

लंदन. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने गैरजरूरी रन लेने की कोशिश में रन आउट होकर अपना विकेट गंवाया जिससे भारत ने वर्षा से प्रभावित पांचवें और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन बृहस्पतिवार को यहां चाय तक तीन विकेट पर 85 रन बनाए. बारिश के कारण लंच और चाय के बीच सिर्फ छह ओवर का खेल हो गया जिसमें भारत ने गिल का विकेट गंवाकर 13 रन बनाए. चाय के समय साई सुदर्शन 28 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि करुण नायर ने अभी खाता नहीं खोला है. लंच से पहले अचानक आई बारिश के कारण दूसरे सत्र का खेल स्थानीय समयानुसार दोपहर तीन बजे शुरू हुआ.

क्रीज पर नजर जमाने के बाद गिल (21) ने गस एटकिंसन की गेंद पर गैर जरूरी रन लेने का प्रयास किया और इस तेज गेंदबाज के सटीक निशाने का शिकार बनकर पवेलियन लौटे. इसके कुछ देकर बाद फिर बारिश होने लगी और खिलाड़ियों को वापस लौटना पड़ा जिसके कुछ देकर बाद चाय का ब्रेक लिया गया.

गिल मौजूदा श्रृंखला में अब तक 743 रन बना चुके हैं और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर को पछाड़कर एक श्रृंखला में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने. गावस्कर ने 1978-79 की टेस्ट श्रृंखला में वेस्टइंडीज के खिलाफ 732 रन बनाए थे. भारत ने घास की मौजूदगी वाली पिच पर सुबह के सत्र में अपने सलामी बल्लेबाजों यशस्वी जायसवाल और लोकेश राहुल के विकेट गंवाए लेकिन लंच तक दो विकेट पर 72 रन बनाकर अच्छा प्रदर्शन किया.

श्रृंखला की अब तक की सबसे अधिक घास की मौजूदगी वाली पिच पर इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. गेंद उम्मीद के मुताबिक सीम तो कर रही थी लेकिन बहुत ज्यादा स्विंग नहीं कर रही थी. श्रृंखला का अपना पहला मैच खेल रहे गस एटकिंसन ने अपने दूसरे ओवर में जायसवाल (02) को आउट किया. मैदानी अंपायर ने आउट नहीं दिया था लेकिन डीआरएस लेने पर उन्हें फैसला बदलना पड़ा क्योंकि अंदर आती गेंद स्टंप्स पर लगती.

अन्य तेज गेंदबाजों जोश टंग और जेमी ओवरटन को नियंत्रण बनाए रखने में दिक्कत हुई. टंग ने अपने पहले ओवर में 12 रन दिए जिसमें स्टंप के दोनों ओर दो वाइड के जरिए 10 रन शामिल थे. खेल के पहले घंटे में भारत का स्कोर एक विकेट पर 36 रन हो गया.
अच्छी फॉर्म में चल रहे राहुल (14 रन) आउट होने वाले दूसरे बल्लेबाज बने. क्रिस वोक्स की शॉर्ट गेंद को कट करने की कोशिश में वह विकेटों पर खेल गए.

सुदर्शन ने टंग और वोक्स की गेंदों पर चौके जड़े जबकि मौजूदा श्रृंखला के सबसे सफल बल्लेबाज गिल ने ओवरटन की गेंद को कवर के ऊपर से चार रन के लिए भेजा और फिर पुल करके दोनों ओर बाउंड्री लगाई. भारत ने अपनी एकादश में चार बदलाव करते हुए जसप्रीत बुमराह, अंशुल कंबोज, शारदुल ठाकुर और चोटिल ऋषभ पंत की जगह फिट हो चुके आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, करुण नायर और ध्रुव जुरेल को शामिल किया. इंग्लैंड ने भी चार बदलाव किए. टीम ने बुधवार को ही इसकी घोषणा कर दी थी क्योंकि चोटिल कप्तान बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleगैर पारंपरिक गिरजाघर कर रहे धर्मांतरण : केंद्रीय मंत्री कुरियन
Next Article दुर्लभ पृथ्वी चुंबक की किल्लत से परेशान मारुति और टीवीएस विकल्पों की तलाश में जुटीं
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026
Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Sports

हार्दिक पांड्या के खिलाफ तिरंगे का अपमान का आरोप, शिकायत दर्ज

March 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.