राष्ट्रवाणी: मनेंद्र पटेल, दुर्ग। इंदिरा मार्केट स्थित ससद तरादेरस में इतक लिमितेद के गोलद फलाके परेमिुम ब्रांड के नकली सिगरेट उत्पाद बेचने के आरोप में दुर्ग की सिटी कोतवाली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 18,000 नकली सिगरेट और संबंधित पैकेजिंग सामग्री बरामद की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत ₹2.07 लाख बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, 11 अगस्त 2026 को इतक लिमितेद के अधिकृत प्रतिनिधि ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह परिवाते एये इनतेललेकतुाल परोपेरतय रिघत सोलुतिोनस में फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत है और इतक के उत्पादों की नकल एवं बिक्री के खिलाफ कार्रवाई के लिए अधिकृत है। शिकायत के आधार पर पुलिस टीम ने इंदिरा मार्केट स्थित ससद तरादेरस में जांच की। मौके पर इतक के गोलद फलाके परेमिुम ब्रांड के नाम, पैकेजिंग और पहचान से मिलते-जुलते नकली सिगरेट उत्पाद मिलने पर पुलिस ने उन्हें जब्त किया। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान दो अलग-अलग खेप में नकली सिगरेट बरामद हुईं। इनमें 12,000 गोलद फलाके परेमिुम सिगरेट, कीमत करीब ₹1.38 लाख, 6,000 गोलद फलाके परेमिुम सिगरेट, कीमत करीब ₹69 हजारकुल 18,000 सिगरेट, कीमत ₹2.07 लाख शामिल है। बरामद उत्पादों के पैकेट पर ₹115 मरप और कर नंबर भी अंकित पाया गया। पुलिस की जांच के अनुसार, आरोपियों द्वारा निजी आर्थिक लाभ के उद्देश्य से वास्तविक उत्पाद की तरह दिखने वाली पैकेजिंग और ब्रांड नाम का इस्तेमाल कर नकली सिगरेट बेची जा रही थी। इससे ग्राहकों के बीच वास्तविक और नकली उत्पाद को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा होने के साथ कंपनी को आर्थिक नुकसान पहुंचने की आशंका थी। प्रथम दृष्टया अपराध पाए जाने पर सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 440/2026 दर्ज किया गया। मामले में बनस की धारा 318(4) और कॉपीराइट अधिनियम, 1957 की धारा 63 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल जसवानी (36), निवासी गुरुनानक नगर दुर्ग और निखिल सिहानी (29) निवासी सदानी नगर सिंधी कॉलोनी दुर्ग के रूप में हुई है। दुर्ग पुलिस ने व्यापारियों और आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी ब्रांड के नकली या संदिग्ध उत्पादों की बिक्री अथवा भंडारण की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने उपभोक्ताओं से भी उत्पाद खरीदते समय पैकेजिंग और उसकी प्रामाणिकता की जांच करने की अपील की है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।
Trending
- तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के अमल से बनेगा तंबाकू मुक्त छत्तीसगढ़
- तिरंगा यात्रा दूसरा दिन : माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर उप मुख्यमंत्री एवं वन मंत्री ने किया यात्रा का शुभारंभ
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक संपन्न
- ऑस्ट्रेलिया का गुरूर टूटा, डार्विन टेस्ट में बांग्लादेश का कोहराम!
- छत्तीसगढ़ के स्टील का प्रदेश में ही हो अधिकतम मूल्य संवर्धन: डाउनस्ट्रीम और स्पेशियलिटी उत्पादों के निर्माण पर दें जोर – CM साय
- रोहित शर्मा पर मैथ्यू हेडन का तीखा वार – ‘हमेशा के लिए नहीं खेल सकते!’
- 14 अगस्त को YouTube पर रिलीज होगी छत्तीसगढ़ी मल्टीस्टारर फिल्म ‘तहि बनबे मोर दुल्हनियां’
- हर घर तिरंगा अभियान के तहत BSF ने निकाली तिरंगा रैली, किया वृक्षारोपण

