गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन में करीब 250 लोगों की समस्याएं सुनी। यहां जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया।

बातचीत के दौरान, एक महिला ने अपने परिवार के एक सदस्य के इलाज के लिए वित्तीय सहायता मांगी जिस पर मुख्यमंत्री ने उसे इलाज का अनुमानित खर्च का ब्यौरा लाने को कहा और आश्वासन दिया कि सरकार उनका आवश्यक सहयोग करेगी।

मुख्यमंत्री ने फरियादियों से आवेदन लेकर उन्हें अधिकारियों को दिया और साथ ही अधिकारियों को अनुमान प्रक्रिया तेजी से पूरी कर उसे समय पर सरकार के पास भेजने को कहा।

जनकल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनता की शिकायतों का निस्तारण उनकी शीर्ष प्राथमिकता है और उन्होंने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने को कहा।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version