नयी दिल्ली: अमोल पाराशर और विनय पाठक अभिनीत नई ड्रामा सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय’ नौ मई से प्राइम वीडियो पर प्रसारित की जाएगी। स्ट्रींिमग मंच प्राइम वीडियो ने सोमवार को यह जानकारी दी। दीपक कुमार मिश्रा द्वारा निर्मित और वैभव सुमन एवं श्रेया श्रीवास्तव द्वारा लिखित तथा राहुल पांडेय द्वारा निर्देशित इस सीरीज की कहानी एक शहर के डॉक्टर की है, जो एक छोटे कस्बे के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में काम करने आता है और वहां की जीवनशैली से सामंजस्य बिठाने की कोशिश करता है। सीरीज में आकांक्षा रंजन कपूर, आनंदेश्वर द्विवेदी, आकाश मखीजा और गरिमा विक्रांत ंिसह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। यह सीरीज ‘द वायरल फीवर (टीवीएफ)’ के बैनर तले बनाई गई है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version