गुरुग्राम. गुरुग्राम के एक प्रसिद्ध निजी अस्पताल में एक एयर होस्टेस के साथ एक कर्मचारी ने कथित तौर पर उस समय यौन उत्पीड़न किया, जब वह आईसीयू में वेंटिलेटर पर थी. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान के लिए अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. पुलिस के अनुसार, 46 वर्षीय महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

उसने बताया कि महिला जिस होटल में ठहरी थी उसके पूल में तैरने के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई थी. महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि पांच अप्रैल को उसे गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे रविवार को छुट्टी दे दी गई. शिकायत में उसने कहा, “छह अप्रैल को मैं वेंटिलेटर पर थी, जब अस्पताल के कुछ कर्मचारियों ने मेरा यौन उत्पीड़न किया.” एयरहोस्टेस ने बताया कि छुट्टी मिलने के बाद उसने अपने पति को घटना के बारे में बताया और फिर पुलिस से संपर्क किया.

पुलिस ने बताया कि शिकायत के बाद सोमवार को सदर थाने में अस्पताल के अज्ञात स्टाफ सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई.
गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, “पीड़िता का बयान अदालत में मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कर लिया गया है. पुलिस टीम अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी.” प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version