गुवाहाटी: गुवाहाटी उच्च न्यायालय को मंगलवार सुबह एक ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसके बाद परिसर में सुरक्षा बलों ने तलाश अभियान शुरू कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ह्लधमकी भरा संदेश मिलते ही हमारी टीम तुरंत उच्च न्यायालय पहुंची। विशेषज्ञ परिसर के हर कोने की जांच कर रहे हैं। अब तक कुछ संदिग्ध नहीं मिला है और शुरूआती तौर पर यह धमकी अफवाह प्रतीत हो रही है।

उन्होंने कहा कि तलाश अभियान पूरा होने के बाद ही पूरे मामले की जानकारी मिल सकेगी। उच्च न्यायालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, यह धमकी ‘मद्रास टाइगर्स’ नामक एक अज्ञात संगठन की ओर से ईमेल के जरिए दी गई है, जिसमें पूरी इमारत को बम से उड़ाने की बात कही गई है।

उन्होंने बताया, ह्लपुलिस मौके पर पहुंचकर तलाश अभियान शुरू कर चुकी है।ह्व अधिकारी ने कहा कि धमकी के बावजूद न्यायालय का कामकाज सामान्य रूप से जारी है और न्यायाधीश निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मामलों की सुनवाई कर रहे हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version