हाथरस: हाथरस जिले के सासनी कोतवाली क्षेत्र में एक कोल्ड स्टोरेज में लगी भीषण आग को बुझाने के लिए 80 घंटे बाद भी मशक्कत जारी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने अनुमान जताया कि ‘श्री हरि कोल्ड स्टोरेज’ में लगी आग से अब तक करीब 40-50 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।

कोल्ड स्टोरेज के मालिक ने दावा किया कि आलू के अलावा गोदाम में सूखे मेवे, मसाले और अन्य सामान भी रखे हुए थे। पुलिस के मुताबिक, आग लगने की सूचना सबसे पहले एक अप्रैल की रात करीब दो बजे मिली। कोल्ड स्टोरेज मालिकों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी और तब से आग बुझाने का काम जारी है।

अग्निशमन दल और पड़ोसी जिलों से र्किमयों के साथ-साथ अग्नि सुरक्षा विशेषज्ञों को भी बुलाया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि इन प्रयासों के बावजूद आग की लपटें भड़क रही हैं और आग पर काबू पाने के प्रयास में गोदाम की कई दीवारें तोड़ी गई हैं।

बृहस्पतिवार देर रात जिला मजिस्ट्रेट राहुल पांडे और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने स्थिति का आकलन करने के लिए कोल्ड स्टोरेज का दौरा किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों को आग बुझाने के प्रयासों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

अग्निशमन अधिकारी आर के वाजपेयी ने कहा, ‘‘हमने आग पर काबू पाने के लिए आस-पास के जिलों से अतिरिक्त मशीनें और र्किमयों को तैनात किया है।’’ कोल्ड स्टोरेज के मालिकों में से एक सुनील अग्रवाल ने बताया कि गोदाम में पांच कक्ष हैं, जिनमें से एक में स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों द्वारा सूखे मेवे, मिर्च और मसाले रखे थे। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा अनुमान है कि लगभग 40-50 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।’’

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version