Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 18, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

हाथरस: हाथरस में कथित फर्जी मुठभेड़ के मामले में गिरफ्तार किए गए दो युवकों को ‘‘जांच में खामियां पाए जाने’’ के बाद रिहा कर दिया गया है और वे अपने घर लौट आये हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, इस मामले की मजिस्ट्रेट जांच सदर क्षेत्र के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) राजबहादुर ंिसह और पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) योगेंद्र कृष्ण नारायण द्वारा की जा रही है।

उन्होंने बताया कि यह घटना नौ अक्टूबर की है, जब मुरसान थाना क्षेत्र में एक व्यापारी के घर पर लूट की कोशिश की सूचना मिली थी। लूट की शिकायत के बाद पुलिस ने फर्जी मुठभेड़ के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया था, जिसमें एक युवक के पैर में गोली लगी थी।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों की पहचान अलीगढ़ के इगलास इलाके के बड़ाकलां के निवासी ओमवीर उर्फ ??सोनू और देवा उर्फ ??सूर्यदेव ंिसह के रूप में हुई। हालांकि, पकड़े गए युवकों के परिवारजनों ने आरोप लगाया कि यह मुठभेड़ फर्जी थी। उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके लिए परिवारजनों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात भी की थी।

शुरूआती जांच के आधार पर, पुलिस अधीक्षक (एसपी) चिरंजीव नाथ सिन्हा ने लापरवाही बरतने के आरोप में तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक ममता ंिसह और ‘एंटी-थेफ्ट टीम’ के प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार को निलंबित कर दिया था और मामले की जांच के लिए टीम गठित की थी।

जांच अधिकारियों को दोनों युवकों के खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने अदालत में अंतिम रिपोर्ट दाखिल की, जिसके आधार पर शुक्रवार को दोनों को जेल से रिहा कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक सिन्हा ने कहा, ‘‘व्यापारी और पुलिस द्वारा दर्ज कराए गए मामलों में युवकों के खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला। इसी आधार पर अंतिम रिपोर्ट अदालत में दाखिल की गई, जिसके बाद दोनों को रिहा कर दिया गया।’’ सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया, ‘‘विवेचना में खामियां पाए जाने के चलते युवकों को रिहा किया गया है।’’

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमोना सेन की मिली बड़ी जिम्मेदारी, राज्य सरकार ने नियुक्त किया छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष
Next Article भिलाई के गीत वितान कला केन्द्र को मिला रवीन्द्रनाथ टैगोर एक्सीलेंस अवार्ड
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

राहुल गांधी ने हरिओम के परिवार से मुलाकात की, बोले-इस हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया

October 17, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.