Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»हिमाचल के बारिश प्रभावित क्षेत्र में कंगना रनौत को करना पड़ा विरोध का सामना
Country

हिमाचल के बारिश प्रभावित क्षेत्र में कंगना रनौत को करना पड़ा विरोध का सामना

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 18, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
हिमाचल के बारिश प्रभावित क्षेत्र में कंगना रनौत को करना पड़ा विरोध का सामना
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

शिमला. बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत बृहस्पतिवार को जब हिमाचल प्रदेश के मनाली में बारिश प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने पहुंचीं तो उन्हें ”कंगना वापस जाओ, तुमने देर कर दी” जैसे नारों का सामना करना पड़ा. कुल्लू ज.लिे में मनाली के पतलीकुहल क्षेत्र में रनौत के दौरे के खिलाफ स्थानीय लोगों द्वारा नाराजगी जताए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है. इस वीडियो में स्थानीय लोग अभिनेत्री एवं राजनीतिक नेता के काफिले के पास काले झंडे लिए नारे लगाते नजर आते हैं.

कंगना के साथ पहुंचे भाजपा नेताओं और अन्य लोगों ने जब लोगों को शांत करने की कोशिश की तो तीखी बहस भी हुई और शांति बहाल करने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा. कुल्लू तथा मनाली में 25 और 26 अगस्त को कई स्थानों पर भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ और अचानक बाढ़ आ गई तथा ब्यास नदी की तेज धारा में एक बहुमंजिला होटल और चार दुकानें बह गईं.

ब्यास नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग और मनाली-लेह राजमार्ग के कई हिस्से बह गए. कुल्लू शहर, बस स्टैंड और बिंदु ढांक को जोड़ने वाले मनाली के राइट बैंक रोड को भी भारी नुकसान पहुँचा है. कुल्लू के रामशेल क्षेत्र में एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया, मनाली के पास 14 मील क्षेत्र में घरों में पानी घुस गया तथा पतलीकुहल में नदी-नालों के उफान पर होने से एक मछली फार्म क्षतिग्रस्त हो गया. इससे पहले दिन में कंगना ने मनाली उपमंडल के सोलंग और पलछन के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, प्रभावित लोगों से बातचीत की और स्थिति का जायजा लिया.

भाजपा नेता और मनाली से पूर्व विधायक गोविंद सिंह ठाकुर तथा स्थानीय निवासियों ने उन्हें बुनियादी ढाँचे और अन्य नुकसान के बारे में जानकारी दी. सिंह ने बताया कि खतरे में पड़े 15-16 घरों के परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचा दिया गया है. उन्होंने सांसद को बताया कि पूरा सोलंग गाँव भूस्खलन की चपेट में आने के कगार पर है क्योंकि ब्यास नदी उस पहाड़ को काट रही है जिस पर यह गाँव बसा है. उन्होंने कहा कि नदी की धारा को मोड़ना ही इसका उपाय है.

रनौत ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि भारी बारिश के कारण आपदाओं की आवृत्ति कई गुना बढ़ गई है, ब्यास नदी आक्रामक हो गई है एवं वनों की कटाई, भारी निर्माण तथा उचित जल निकासी के अभाव ने समस्या को और बढ़ा दिया है. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों को राज्य को बचाने के लिए समग्र दृष्टिकोण अपनाना होगा, जैसा कि उच्चतम न्यायालय ने भी कहा है.

रनौत ने दावा किया कि हिमाचल को केंद्र से 10,000 करोड़ रुपये मिले हैं और फिलहाल उनका ध्यान प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने पर है. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का शासन है और बताया जाए कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी वाद्रा कहां हैं. राहुल गांधी के ”वोट चोर” अभियान का ज.क्रि करते हुए कंगना ने कहा कि वह लोगों को गुमराह कर रहे हैं और संस्थाओं का अपमान कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ”अगर आपके पास सबूत हैं, तो अदालत जाइए.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleअंतरराष्ट्रीय समुदाय सुनिश्चित करे कि लश्कर और जैश को अफगानिस्तान में पनाह न मिले: भारत
Next Article शेयर बाजार में तीसरे दिन तेजी; सेंसेक्स 320 अंक च­ढ़कर 83,000 अंक के पार, निफ्टी भी मजबूत
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.