शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला के ठियोग क्षेत्र में एक निजी स्कूल के प्रधानाचार्य पर एक महिला कर्मचारी के साथ बलात्कार करने, धमकाने और मारपीट के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उसने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि प्रधानाचार्य ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें भी लीं। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी ने तस्वीरों का इस्तेमाल कर उसे धमकाया और बार-बार बलात्कार किया। 25 मार्च को जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे बेल्ट से पीटा।

शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बलात्कार समेत प्रासंगिक धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version