Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»हिंदुजा समूह के चेयरमैन गोपीचंद हिंदुजा का लंदन में निधन
International

हिंदुजा समूह के चेयरमैन गोपीचंद हिंदुजा का लंदन में निधन

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 4, 2025No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
हिंदुजा समूह के चेयरमैन गोपीचंद हिंदुजा का लंदन में निधन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

लंदन. जाने-माने उद्योगपति और हिंदुजा समूह के चेयरमैन गोपीचंद पी हिंदुजा का लंदन में निधन हो गया है. उनके परिवार के करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी. वह 85 वर्ष के थे. ब्रिटेन के सबसे अमीर परिवार के प्रमुख हिंदुजा का नाम उनके दोनों भाइयों के साथ बोफोर्स घोटाला मामले में भी आया था.

करीबी सूत्रों ने बताया कि उद्योग जगत में ‘जीपी’ के नाम से मशहूर गोपीचंद पी हिंदुजा पिछले कुछ सप्ताह से अस्वस्थ थे और लंदन के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया. गोपीचंद का जन्म 1940 में हुआ. चार हिंदुजा बंधुओं में वह दूसरे स्थान पर थे. उन्होंने समूह को वाहन, ऊर्जा, बैंकिंग और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में एक वैश्विक समूह बनाया. मई, 2023 में अपने बड़े भाई श्रीचंद हिंदुजा के निधन के बाद, उन्होंने 35 अरब पाउंड के हिंदुजा समूह के चेयरमैन का पदभार संभाला. उनके परिवार में पत्नी सुनीता, पुत्र संजय और धीरज तथा पुत्री रीता हैं.

मुबई स्थित जय हिंद कॉलेज से स्नातक, गोपीचंद ने तेहरान में पारिवारिक व्यापारिक कारोबार से अपना करियर शुरू किया और फिर विभिन्न देशों में अपनी पहुंच का विस्तार किया. उनके नेतृत्व में, समूह ने 1984 में गल्फ ऑयल का अधिग्रहण किया. इसके तुरंत बाद 1987 में समस्याओं में घिरी भारतीय वाहन विनिर्माता कंपनी अशोक लेलैंड का अधिग्रहण किया, जो भारत में पहला बड़ा एनआरआई निवेश था. अशोक लेलैंड को आज भारतीय कंपनी इतिहास में अब तक की सबसे सफल बदलाव की कहानियों में से एक माना जाता है.

समूह के ऊर्जा और बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में प्रवेश के पीछे भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी. उन्होंने भारत में ऊर्जा उत्पादन क्षमता के निर्माण के लिए समूह की योजना को आकार देने के कार्य का नेतृत्व किया. हिंदुजा अपने सरल स्वभाव और पारिवारिक मूल्यों के प्रति गहरी प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते थे. समूह की वेबसाइट के अनुसार, उन्हें वेस्टमिंस्टर विश्वविद्यालय से मानद डॉक्टरेट ऑफ लॉ और रिचमंड कॉलेज, लंदन से मानद डॉक्टरेट ऑफ इकॉनमिक्स की उपाधि से सम्मानित किया गया था.

उन पर और उनके दो अन्य भाइयों…श्रीचंद और प्रकाश हिंदुजा पर स्वीडन की एबी बोफोर्स को भारतीय अनुबंध हासिल करने में मदद करने के लिए अवैध कमीशन के रूप में कुल 64 करोड़ रुपये का भुगतान प्राप्त करने का आरोप लगाया गया था. हालांकि, तीनों को 2005 में दिल्ली उच्च न्यायालय ने दोषमुक्त करार दिया था.

‘द संडे टाइम्स रिच लिस्ट’ के अनुसार, गोपीचंद हिंदुजा और उनके परिवार ने अपनी कुल संपत्ति में गिरावट के बावजूद, ब्रिटेन के सबसे धनी व्यक्ति के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा है. हिंदुजा परिवार की कुल संपत्ति 35.3 अरब पाउंड है, जो पिछले वर्ष के 37.2 अरब पाउंड से कम है.

उनके पिता, परमानंद ने 1914 में ब्रिटिश भारत के सिंध क्षेत्र में कालीन, चाय और मसालों का व्यापार करते हुए कारोबार स्थापित किया था. वह 1919 में सिंध (तब भारत, अब पाकिस्तान) से ईरान चले गए और उनके बेटे भी उनके साथ जुड़ गए. समूह ने तेजी से विभिन्न क्षेत्रों में निवेश किया और भारत के बाहर बॉलीवुड फिल्मों के वितरण में शुरुआती सफलता हासिल की.

परमानंद का 1971 में निधन हो गया. उन्होंने अपने बेटों को एक मंत्र दिया जिसका पालन करने का उन्होंने संकल्प लिया… ‘सब कुछ सबका है और कुछ भी किसी का नहीं है.’ हालांकि, भाई-बहनों के बीच विशाल व्यापारिक साम्राज्य पर नियंत्रण को लेकर विवाद हुआ जिससे उनके समूह के टूटने की संभावना बढ. गई. हिंदुजा साम्राज्य में एकमात्र भारतीय स्वामित्व वाला स्विस बैंक, एसपी हिंदुजा बैंकी प्रिवी शामिल है. इसका मुख्यालय जिनेवा में है, इसकी संपत्तियों में मुंबई स्थित बैंक इंडसइंड बैंक लि. और एक संपत्ति निवेश कंपनी शामिल है जिसने प्रमुख भारतीय शहरों में 250 एकड़ से अधिक भूमि खरीदी है.

जी पी हिंदुजा को श्रद्धांजलि, भारत-ब्रिटेन के मजबूत संबंधों का पैरोकार बताया

भारतीय मूल के ब्रिटिश उद्योगपति जी. पी. हिंदुजा के निधन के बाद उन्हें भारत एवं ब्रिटेन के मजबूत संबंधों के प्रबल पैरोकार और भारतीय समुदाय के ‘मार्गदर्शक’ के रूप में याद किया जा रहा है. हिंदुजा समूह के चेयरमैन और ब्रिटेन के सबसे धनी उद्योगपतियों में से एक हिंदुजा का मंगलवार को लंदन में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. वह 85 वर्ष के थे.

कोबरा बीयर के संस्थापक और ब्रिटिश संसद के उच्च सदन के सदस्य लॉर्ड करण बिलिमोरिया ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हिंदुजा ‘भारत-ब्रिटेन के जीवंत सेतु’ के प्रतीक थे. उन्होंने कहा, “जी पी हिंदुजा, समूह के वैश्विक साम्राज्य की प्रेरक शक्ति थे. हिंदुजा परिवार उन शुरुआती भारतीय बहुराष्ट्रीय परिवारों में से था, जिन्होंने अशोक लेलैंड जैसी बड़ी कंपनी का अधिग्रहण कर भारत के औद्योगिक विकास में अहम योगदान दिया.” लॉर्ड बिलिमोरिया ने कहा, ”बैंकिंग हो, विनिर्माण या रियल एस्टेट क्षेत्र, हिंदुजा हमेशा भारत और ब्रिटेन को जोड़ने का काम करते रहे. जीपी दोनों देशों के सच्चे शुभचिंतक थे, उनकी कमी लंबे समय तक महसूस होगी.” हिंदुजा के करीबी सहयोगी लॉर्ड रामी रेंजर ने कहा कि उनका जाना “एक युग का अंत” है.

उन्होंने कहा, “वह अत्यंत विनम्र, उदार और वफादार मित्र थे. उनके हास्यबोध, सामुदायिक प्रतिबद्धता और भारत के प्रति समर्पण की मिसाल नहीं मिलती. उन्होंने जो खालीपन छोड़ा है, उसे भरना मुश्किल होगा.” जी पी हिंदुजा लंदन में आयोजित विभिन्न व्यावसायिक सम्मेलनों में भारत में निवेश बढ.ाने का आ”ान करते रहे. अगस्त में उन्हें लोकमत ग्लोबल इकॉनमिक कन्वेंशन में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था.

उनके बड़े भाई और समूह के सह-चेयरमैन एस पी हिंदुजा का मई, 2023 में निधन हो गया था. परिवार के अन्य सदस्यों- प्रकाश और अशोक हिंदुजा की भी गिनती ब्रिटेन में भारतीय मूल की प्रमुख व्यावसायिक हस्तियों में होती है. ‘संडे टाइम्स’ की अमीर लोगों की सूची में हिंदुजा परिवार लगातार चौथे वर्ष शीर्ष पर रहा. उसकी अनुमानित संपत्ति 35.3 अरब पाउंड (लगभग 3.7 लाख करोड़ रुपये) आंकी गई थी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleधान खरीदी केन्द्रों में सुचारू संचालन सुनिश्चित करने का आग्रह – कोरिया
Next Article बिलासपुर में यात्री ट्रेन के मालगाड़ी से टकराने से 6 व्यक्तियों की मौत, कुछ अन्य घायल
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
International

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
International

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.