काहिरा. हमास के एक शीर्ष नेता ने कहा है कि उनका संगठन शनिवार को छह जीवित इजराइली बंधकों को रिहा कर देगा तथा बृहस्पतिवार को चार बंधकों के शव सौंप दिए जाएंगे, जिनमें बिबास परिवार के अवशेष शामिल हैं. बिबास परिवार युद्ध में बंधक बनाये गये इजराइलियों पर कहर का प्रतीक बन गया है. इजराइल ने कहा है कि वह उनकी स्थिति को लेकर बेहद चिंतित है, लेकिन उसने उनकी मौत की पुष्टि नहीं की है.

हमास नेता खलील अल-हय्या ने मंगलवार को पहले से रिकॉर्ड बयान में केवल इतना कहा कि सौंपे जाने वाले चार शवों में ‘बिबास परिवार’ भी होगा. शनिवार को रिहा होने वाले छह लोग गाजा में युद्ध विराम के पहले चरण के तहत छोड़े जाने वाले अंतिम जीवित बंधक हैं. (पिछले) शनिवार को तीन बंधकों को रिहा किए जाने की उम्मीद थी. यह स्पष्ट नहीं है कि हमास ने योजना क्यों बदल दी.
युद्धरत पक्षों को अभी दूसरे और अधिक कठिन चरण की बातचीत करनी है. बंधकों की रिहाई इजराइल द्वारा सैकड़ों फलस्तीनी कैदियों की रिहाई के बदले हुई है. जनवरी के मध्य में शुरू हुए युद्ध विराम से इजराइल और हमास के बीच अब तक की सबसे भीषण लड़ाई रूक गयी है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version