राष्ट्रवाणी: प्रदीप गुप्ता, कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में कचहरी पारा स्थित श्री बालाजी हनुमान मंदिर में रहस्यमयी घटना घटने का दावा किया जा रहा है, जहां हनुमान जी की प्रतिमा के सामने रखा आसन बिना किसी सहारे के अपने आप खिसकता हुआ दिखाई दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला कचहरी पारा स्थित श्री बालाजी हनुमान मंदिर का है, जहां आधी रात एक रहस्यमयी घटना घटी। मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा के सामने रखा आसन बिना किसी सहारे के अपने आप खिसकता नजर आया, जिसका वीडियो वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय श्रद्धालुओं के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ लोग इसे किसी अदृश्य शक्ति की उपस्थिति से जोड़ रहे हैं। फिलहाल यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। कवर्धा। शहर के कचहरी पारा स्थित श्री बालाजी हनुमान मंदिर में सीसीटीवी कैमरे में एक रहस्यमयी घटना कैद होने का दावा किया जा रहा है। वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में ऐसा प्रतीत होता है कि हनुमान जी की प्रतिमा के सामने रखा आसन बिना किसी व्यक्ति के दिखाई दिए अपनी जगह से खिसकता नजर आ… pic.twitter.com/Vc4nHaXKD7

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version