Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

होली से पहले मंत्री परिषद ने दी किसानों 10 हजार करोड़ रुपए की सौगात

February 11, 2026

घोर लापरवाही पर कार्रवाई : संभागायुक्त ने पशु चिकित्सा अधिकारी को किया निलंबित

February 11, 2026

बजट प्रस्ताव पास, किसानों को राहत का तोहफा, जानें विष्णुदेव साय कैबिनेट का अन्य निर्णय

February 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»होली से पहले मंत्री परिषद ने दी किसानों 10 हजार करोड़ रुपए की सौगात
Chhattisgarh

होली से पहले मंत्री परिषद ने दी किसानों 10 हजार करोड़ रुपए की सौगात

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniFebruary 11, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
होली से पहले मंत्री परिषद ने दी किसानों 10 हजार करोड़ रुपए की सौगात
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

🔴कैबिनेट ने 3100 रु. प्रति क्विंटल की अंतर राशि भुगतान को दी मंजूरी

सीजी न्यूज ऑनलाइन, 11 फरवरी 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र, बजट प्रस्ताव और किसानों को धान की अंतर राशि भुगतान से जुड़े अहम फैसलों को मंजूरी दी गई।
मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ की षष्ठम् विधानसभा के अष्टम् सत्र (फरवरी-मार्च 2026) के लिए राज्यपाल के अभिभाषण के प्रारूप का अनुमोदन किया। इसके साथ ही वर्ष 2026-27 के बजट अनुमान को विधानसभा में प्रस्तुत करने हेतु छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2026 के प्रारूप को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय राज्य के किसानों से जुड़ा रहा। मंत्रिपरिषद ने समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से अंतर की राशि होली पर्व से पहले एकमुश्त भुगतान करने का निर्णय लिया। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में राज्य के 25 लाख 24 हजार 339 किसानों से 141.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। कृषक उन्नति योजना के तहत धान के मूल्य के अंतर की राशि के रूप में लगभग 10 हजार करोड़ रुपए का भुगतान होली से पहले किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से कर रही है, जो देश में सर्वाधिक है। बीते दो वर्षों में कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को 25 हजार करोड़ रुपए से अधिक की अंतर राशि का भुगतान किया जा चुका है। इस वर्ष होली से पूर्व 10 हजार करोड़ रुपए के अतिरिक्त भुगतान के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 35 हजार करोड़ रुपए से अधिक हो जाएगा।
सरकार के इस फैसले को किसानों के लिए बड़ी आर्थिक राहत के रूप में देखा जा रहा है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleघोर लापरवाही पर कार्रवाई : संभागायुक्त ने पशु चिकित्सा अधिकारी को किया निलंबित
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

घोर लापरवाही पर कार्रवाई : संभागायुक्त ने पशु चिकित्सा अधिकारी को किया निलंबित

February 11, 2026
Chhattisgarh

बजट प्रस्ताव पास, किसानों को राहत का तोहफा, जानें विष्णुदेव साय कैबिनेट का अन्य निर्णय

February 11, 2026
Chhattisgarh

सहायक औषधि नियंत्रक निलंबित, नकली दवाइयां की सूचना की थी लीक

February 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

होली से पहले मंत्री परिषद ने दी किसानों 10 हजार करोड़ रुपए की सौगात

February 11, 2026

घोर लापरवाही पर कार्रवाई : संभागायुक्त ने पशु चिकित्सा अधिकारी को किया निलंबित

February 11, 2026

बजट प्रस्ताव पास, किसानों को राहत का तोहफा, जानें विष्णुदेव साय कैबिनेट का अन्य निर्णय

February 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.