Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»हूती विद्रोहियों का दावा, उनके हमले का शिकार मालवाहक जहाज लाल सागर में डूबा
International

हूती विद्रोहियों का दावा, उनके हमले का शिकार मालवाहक जहाज लाल सागर में डूबा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 7, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
हूती विद्रोहियों का दावा, उनके हमले का शिकार मालवाहक जहाज लाल सागर में डूबा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

दुबई. यमन के हूती विद्रोहियों ने सोमवार को दावा किया कि उन्होंने लाइबेरिया के झंडे वाले जिस मालवाहक जहाज पर रविवार को हमला किया था, वह लाल सागर में डूब गया है. इस दावे से वैश्विक नौवहन के लिए अहम जलमार्ग में जहाजों की सुरक्षा को लेकर नयी चिंताएं पैदा हो गई हैं. इजराइली सेना ने सोमवार तड़के हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले बंदरगाहों और प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर कई हवाई हमले किए. जवाब में हूती विद्रोहियों ने भी इजराइल पर बड़ी संख्या में मिसाइल दागीं.

हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में लाइबेरियाई झंडे वाले यूनान के मालवाहक जहाज ‘मैजिक सीज’ पर रविवार को ड्रोन, मिसाइल, रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड और छोटे हथियारों से हमला किया था. हमले से ‘मैजिक सीज’ में आग लग गई थी और वह डूबने लगा था, जिसके कारण जहाज के 22 सदस्यीय चालक दल को उसे छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा था. हूती विद्रोहियों ने सोमवार दोपहर ‘मैजिक सीज’ पर हमले की जिम्मेदारी ली.

‘मैजिक सीज’ को निशाना बनाए जाने से लाल सागर में जहाजों के खिलाफ हूती विद्रोहियों के हमले एक बार फिर शुरू होने की आशंका बढ. गई है. इसके सथ ही अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों के भी विद्रोहियों के खिलाफ हवाई हमले दोबारा शुरू करने का जोखिम पैदा हो गया है. इजराइली सेना ने कहा कि ‘मैजिक सीज’ पर हमले के बाद उसने हुदेदा, रास ईसा और सालिफ में हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले बंदरगाहों के साथ-साथ रास कनातिब बिजली संयंत्र को भी निशाना बनाया. इजराइली सेना ने हमले के लिए इजराइल से एक एफ-16 लड़ाकू विमान के उड़ान भरने का फुटेज भी जारी किया.

उसने कहा, “हूती आतंकवादी इन बंदरगाहों का इस्तेमाल ईरानी शासन से मिलने वाले हथियारों की आपूर्ति के लिए करते हैं. इन हथियारों का इस्तेमाल इजरायल और उसके सहयोगियों के खिलाफ आतंकवादी अभियान चलाने के लिए किया जाता है.” इजराइली सेना ने कहा कि उसने ‘गैलेक्सी लीडर’ नाम के वाहन ढोने वाले जहाज पर भी हमला किया, जिस पर हूती विद्रोहियों ने नवंबर 2023 में कब्जा कर लिया था, जब उन्होंने इजराइल-हमास युद्ध को लेकर लाल सागर गलियारे में अपने हमले शुरू किए थे.

उसने कहा, “हूती विद्रोहियों ने जहाज पर एक राडार प्रणाली स्थापित की थी, जिसका इस्तेमाल वे अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र में जहाजों पर नजर रखने के लिए करते थे, ताकि आगे की आतंकवादी वारदातों को अंजाम दिया जा सके.” हूती विद्रोहियों ने ‘गैलेक्सी लीडर’ पर हमले की पुष्टि की. हालांकि, उन्होंने हमले में हुए नुकसान के बारे में कुछ नहीं कहा.

‘मैजिक सीज’ पर हमला ऐसे समय में हुआ है, जब पश्चिम एशिया में इजराइल और हमास के बीच संभावित युद्ध-विराम अधर में लटका हुआ है और ईरान इस बात पर विचार कर रहा है कि इजराइल के साथ युद्ध के दौरान अमेरिका के उसके (ईरान के) सबसे संवेदनशील परमाणु स्थलों को निशाना बनाकर हवाई हमले करने के बाद उसे अपने परमाणु कार्यक्रम पर वार्ता फिर से शुरू करनी चाहिए या नहीं. इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने के लिए वाशिंगटन जा रहे हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleअमेरिकी शुल्क लागू होने की समयसीमा करीब आने से निवेशक सतर्क; सेंसेक्स, निफ्टी स्थिर रुख के साथ बंद
Next Article दिल्ली के द्वारका में अवैध रूप से रह रहे 18 बांग्लादेशियों समेत 29 विदेशी नागरिक पकड़े गए
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

US-दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल! क्या टकराव के संकेत?

March 14, 2026
International

पश्चिम एशिया संकट: ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से दो भारतीय एलपीजी टैंकरों को दी गुजरने की अनुमति, तनाव जारी

March 14, 2026
International

अमेरिकी युद्धपोत USS अब्राहम लिंकन पर ईरान का हमला? पोत को नुकसान होने का दावा; US ने भी दिया जवाब

March 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.