काकीनाड़ा. हॉकी हरियाणा और हॉकी झारखंड ने जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में रविवार को 3-0 के समान अंतर से जीत दर्ज कर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई. कप्तान शशि काशा (आठवें मिनट) ने दिन के पहले सेमीफाइनल में हरियाणा को छत्तीसगढ़ हॉकी के खिलाफ शुरुआती बढ़त दिलाई. इसके बाद सुप्रिया (45वें मिनट, 47वें मिनट) ने लगातार दो गोल दागकर जीत सुनिश्चित की.

स्वीटी डुंगडुंग (13वें मिनट) ने अंतिम चार के अन्य मुकाबले में उत्तर प्रदेश के खिलाफ झारखंड का खाता खोला जिसके बाद रीना कुल्लू (56वें मिनट) और कप्तान रजनी केरकेट्टा (59वें मिनट) के गोलों से टीम ने जीत दर्ज की. फाइनल सोमवार को खेला जाएगा. इसी दिन छत्तीसगढ़ तीसरे स्थान के लिए उत्तर प्रदेश से भिड़ेगा.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version