Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»हरियाणा कांग्रेस में फेरबदल की तैयारी, राहुल ने नेताओं के साथ की बैठक
Blog

हरियाणा कांग्रेस में फेरबदल की तैयारी, राहुल ने नेताओं के साथ की बैठक

atulpradhanBy atulpradhanJune 5, 2025No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
हरियाणा कांग्रेस में फेरबदल की तैयारी, राहुल ने नेताओं के साथ की बैठक
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

चंडीगढ़. कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने संगठन के कायाकल्प अभियान के तहत बुधवार को हरियाणा इकाई के वरिष्ठ नेताओं और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की. पार्टी की हरियाणा इकाई अतीत में गुटबाजी से ग्रस्त रही है, ऐसे में गांधी ने स्पष्ट संदेश दिया कि जब पार्टी के लिए किसी भी काम की बात आती है, तो कोई गुटबाजी (गुटबाजी) आड़े नहीं आनी चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर कोई शिकायत आती है, तो कार्रवाई की जाएगी.

नियुक्त पर्यवेक्षकों की एक बैठक को संबोधित करते हुए, गांधी ने राज्य के सभी जिलों में आशाजनक, वैचारिक रूप से प्रतिबद्ध नेतृत्व को विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया. हरियाणा में एक दशक से अधिक समय से सत्ता से बाहर कांग्रेस के पास पिछले 11 वर्षों से राज्य में जिला स्तर का संगठन नहीं है और गांधी का दौरा इस प्रक्रिया को गति देने के लिए था.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी पार्टी के ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत हवाई अड्डे पहुंचने के आधे घंटे बाद दोपहर में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एचपीसीसी) मुख्यालय पहुंचे. अपनी ढाई घंटे की यात्रा के दौरान, गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की, जिसमें 20 से अधिक नेताओं ने हिस्सा लिया. इसके बाद एआईसीसी और पीसीसी पर्यवेक्षकों के साथ एक और बैठक हुई. इसके बाद, उन्होंने एआईसीसी पर्यवेक्षकों के साथ अलग से एक और बैठक की.

शाम को संवाददाताओं को जानकारी देते हुए कांग्रेस के हरियाणा मामलों के प्रभारी बी के हरिप्रसाद ने कहा कि गांधी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कांग्रेस को मजबूत बनाना है. हरिप्रसाद ने पत्रकारों को बताया कि गांधी ने अपनी बैठकों के दौरान कहा कि इस बात पर कोई आपत्ति नहीं है कि कौन किस समूह का हिस्सा है, लेकिन पार्टी के किसी भी काम में कोई गुटबाजी आड़े नहीं आनी चाहिए और अगर कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी.

वरिष्ठ नेताओं के साथ हुई बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख उदयभान, बीरेंद्र सिंह समेत हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कुछ पूर्व प्रमुख, महासचिव कुमारी सैलजा और वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला, अजय सिंह यादव, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और अशोक तंवर भी मौजूद थे. पार्टी नेताओं ने कहा कि इन वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी इकाई के पुनर्गठन और हरियाणा में जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) और कांग्रेस को मजबूत बनाने के बारे में सुझाव दिए.

बाद में गांधी ने एआईसीसी और पीसीसी पर्यवेक्षकों से मुलाकात की क्योंकि पार्टी की हरियाणा इकाई संगठनात्मक कैडर को स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू करने वाली है. बाद में, कांग्रेस नेता ने एआईसीसी पर्यवेक्षकों से भी अलग से मुलाकात की, जिनमें राज्य के 22  जिलों के लिए नियुक्त एक-एक पर्यवेक्षक तथा 69 प्रदेश कांग्रेस पर्यवेक्षक शामिल थे. पार्टी ने हरियाणा में डीसीसी अध्यक्षों की नियुक्ति प्रक्रिया के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं.

पार्टी महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “हरियाणा में संगठन सृजन अभियान के तहत नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी ने नियुक्त पर्यवेक्षकों की एक बैठक को संबोधित किया और राज्य के सभी जिलों में आशाजनक, वैचारिक रूप से प्रतिबद्ध नेतृत्व को विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया.” हरिप्रसाद ने कहा कि 10 जून के बाद, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक डीसीसी प्रमुखों की नियुक्ति की प्रक्रिया के तहत संबंधित जिलों का दौरा करेंगे और प्रत्येक जिले से छह नामों के एक पैनल की सिफारिश करेंगे.

उन्होंने कहा, “हमने डीसीसी अध्यक्षों के लिए आवेदन का प्रारूप जारी कर दिया है…उसे कम से कम पांच साल तक पार्टी का सक्रिय सदस्य होना चाहिए और कांग्रेस की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध होना चाहिए….” हरिप्रसाद ने कहा कि डीसीसी प्रमुखों की नियुक्तियों में एससी/एसटी, ओबीसी श्रेणियों के लोगों और महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया जाएगा.

उन्होंने कहा कि एक बार डीसीसी प्रमुखों की नियुक्ति हो जाने के बाद पार्टी की राज्य इकाई में अन्य नियुक्तियां भी की जाएंगी.
अक्टूबर 2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के हाथों कांग्रेस की लगातार तीसरी हार के बारे में पूछे जाने पर हरिप्रसाद ने कहा कि गांधी का दौरा संगठनात्मक ढांचे से संबंधित प्रक्रिया को गति देने के लिए था. उन्होंने कहा कि हालांकि, एक बात जो सामने आई वह यह थी कि विधानसभा चुनावों में पार्टी की मामूली हार का कारण भी संगठनात्मक ढांचे में कमी था. बुधवार की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले 11 साल से हरियाणा में कांग्रेस के पास संगठनात्मक ढांचे का अभाव था. उन्होंने कहा कि जब हरियाणा में पूरा संगठनात्मक ढांचा तैयार हो जाएगा तो पार्टी और मजबूत होगी.

हरियाणा में कांग्रेस में पहले भी अंदरूनी कलह देखने को मिली है, इस सवाल का जवाब देते हुए सिंह ने कहा, “सभी एकजुट हैं.” पर्यवेक्षकों की बैठक में हिस्सा लेने वाले अमित सिहाग ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस नेतृत्व एक ऊर्जावान संगठन बनाने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता इसमें भूमिका निभाएंगे. सिहाग ने कहा, “जल्द ही आप हरियाणा में हमारी पार्टी का एक मजबूत संगठन देखेंगे.” उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी.

सिहाग ने कहा, “राहुल जी इस पर अपने विचार व्यक्त करने और सभी से मिलने आए थे.” इससे पहले, गांधी के हवाई अड्डे पर पहुंचने पर पार्टी नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. गांधी ने मंगलवार को ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत भोपाल का दौरा किया था. प्रदेश कांग्रेस प्रमुख उदयभान ने इससे पहले कहा था कि पिछले साल दिसंबर में कर्नाटक के बेलगावी में हुई बैठक में कांग्रेस ने फैसला किया था कि 2025 संगठन को मजबूत करने का साल होगा.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरायगढ़ में बर्फ कारखाने में कंप्रेसर फटने से मालिक की मौत, कर्मचारी घायल
Next Article लद्दाख पुलिस ने सीमा पार कर पाकिस्तान जाने वाली महिला की हिरासत के लिए अदालत का रुख किया
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.