IED Blast: जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट होने से डीआरजी के एक जवान बलिदान हो गया। वहीं तीन जवान घायल हुए हैं। जो अब खतरे से बाहर हैं।

जानकारी के मुताबिक, रविवार को डीआरजी की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान सोमवार की सुबह नेशनल पार्क इलाके में आईईडी विस्फोट होने से डीआरजी के एक जवान दिनेश नाग बलिदान हो गए।

विस्फोट की चपेट में आकर तीन अन्य जवान घायल भी हुए हैं, हालांकि राहत की बात यह है कि तीनों की स्थिति अब सामान्य बताई जा रही है और वे खतरे से बाहर हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए इवेक्यूएट कर आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

पुलिस ने बताया गया है कि अभियान समाप्त होने के बाद इस घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version