Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष बढ़ने के संकेतों के बीच ट्रंप जी-7 छोड़ अमेरिका के लिए रवाना
International

इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष बढ़ने के संकेतों के बीच ट्रंप जी-7 छोड़ अमेरिका के लिए रवाना

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 17, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष बढ़ने के संकेतों के बीच ट्रंप जी-7 छोड़ अमेरिका के लिए रवाना
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

वाशिंगटन. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जी-7 शिखर सम्मेलन को बीच में ही छोड़कर अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ तत्काल वार्ता के लिए सोमवार को स्वदेश रवाना हो गए. ट्रंप ने तेहरान के 95 लाख निवासियों से अपनी जान बचाने के लिए वहां से चले जाने का आग्रह किया है. इसके साथ ही उन्होंने ईरान के साथ परमाणु समझौता संभव होने की बात भी कही है.

संभावना है कि वह मंगलवार को व्हाइट हाउस पहुंचेंगे. पांच दिनों से जारी मिसाइल हमलों से इजराइल ने ईरान को काफी नुकसान पहुंचाया है और उसे लगता है कि अब वह तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को स्थायी झटका दे सकता है- खासकर अगर उसे ट्रंप से थोड़ी और मदद मिले.

ट्रंप ने वाशिंगटन लौटने के दौरान ‘एयर फोर्स वन’ में संवाददाताओं से कहा, ”ईरान परमाणु हथियार नहीं बना सकता.” उन्होंने ईरानी नेताओं पर अपने परमाणु कार्यक्रम पर किसी समझौते पर पहुंचने के लिए अनिच्छुक होने का आरोप लगाया और सुझाव दिया कि अब उनकी उनसे बातचीत करने में दिलचस्पी घट गई है. ट्रंप ने कहा, ”उन्हें समझौता कर लेना चाहिए था. मैंने उनसे कहा, समझौता कर लो. इसलिए मुझे नहीं पता. मैं बातचीत करने के मूड में नहीं हूं.” राष्ट्रपति ट्रंप अपने सलाहकारों से मिलने वाले हैं, जिससे संकेत मिलता है कि संघर्ष में अमेरिका की प्रत्यक्ष भूमिका बढ़ने वाली है. उनके रुख में बदलाव ऐसे वक्त आया है जब अमेरिका ने क्षेत्र में युद्धपोतों और सैन्य विमानों को फिर से तैनात किया है ताकि अगर इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष और बढ़ता है तो वे उसका जवाब दे सकें.

इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष तेज होने के मद्देनजर ट्रंप कनाडा के कनैनिस्किस में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन को बीच में ही छोड़कर अमेरिका के लिए रवाना हो गए. ट्रंप ने दिन में कई बार यह बात दोहराई कि ईरान परमाणु हथियार नहीं बना सकता. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में फिर से इस बात पर ज.ोर दिया, जिसमें उन्होंने लिखा, ” ईरान परमाणु हथियार नहीं बना सकता.” निकासी के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने ‘एयर फोर्स वन’ में संवाददाताओं से कहा कि ”मैं बस यही चाहता हूं कि लोग सुरक्षित रहें.” उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का यह कहना गलत है कि अमेरिका युद्ध विराम पर काम कर रहा है. ट्रंप ने कहा, ”हम युद्धविराम से बेहतर की उम्मीद कर रहे हैं. हम युद्ध विराम की उम्मीद नहीं कर रहे हैं.”

उन्होंने कहा कि मैक्रों एक ”अच्छे व्यक्ति हैं, लेकिन वे अक्सर सही निर्णय नहीं ले पाते.” ट्रंप ने कहा कि वह कूटनीतिक विकल्प से इनकार नहीं कर रहे हैं, और वह उपराष्ट्रपति जे डी वेंस और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ को ईरानियों से मिलने के लिए भेज सकते हैं. उन्होंने कहा, ”यह इस बात पर निर्भर करता है कि मेरे लौटने पर क्या होता है.” उन्होंने राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड की कांग्रेस के समक्ष गवाही को भी खारिज कर दिया, जिन्होंने मार्च में सांसदों से कहा था कि अमेरिकी जासूसी एजेंसियों को विश्वास नहीं था कि ईरान परमाणु हथियार बना रहा है. ट्रंन ने कहा, ”मुझे परवाह नहीं कि उन्होंने (तुलसी) क्या कहा. मुझे लगता है कि वे (ईरान) इसे हासिल करने के बहुत करीब थे.”

इजराइल का कहना है कि उसके हमले ने ईरान की हवाई सुरक्षा को तहस-नहस कर दिया है और अब वे देश भर में कहीं भी हमला कर सकते हैं. इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का कहना है कि इजराइल की बमबारी तब तक जारी रहेगी जब तक ईरान का परमाणु कार्यक्रम और बैलिस्टिक मिसाइलें नष्ट नहीं हो जातीं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleशादी के एक महीने बाद ही पत्नी ने पति की जहर देकर हत्या की
Next Article बीजापुर में नक्सलियों ने तीन ग्रामीणों की हत्या की
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

US-दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल! क्या टकराव के संकेत?

March 14, 2026
International

पश्चिम एशिया संकट: ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से दो भारतीय एलपीजी टैंकरों को दी गुजरने की अनुमति, तनाव जारी

March 14, 2026
International

अमेरिकी युद्धपोत USS अब्राहम लिंकन पर ईरान का हमला? पोत को नुकसान होने का दावा; US ने भी दिया जवाब

March 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.