Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»इजराइल-ईरान संघर्ष और व्यापार युद्ध के साए में जी7 नेता कनाडा में जुटे
International

इजराइल-ईरान संघर्ष और व्यापार युद्ध के साए में जी7 नेता कनाडा में जुटे

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 15, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
इजराइल-ईरान संघर्ष और व्यापार युद्ध के साए में जी7 नेता कनाडा में जुटे
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

बैंफ. दुनिया की कुछ सबसे बड़ी आर्थिक शक्तियों के नेता रविवार को कनाडा के रॉकीज में जी7 की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे हैं. यह सम्मेलन इजराइल- ईरान के बीच जारी सैन्य संघर्ष और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सहयोगियों और प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ लगाए जा रहे उच्च सीमा शुल्क की पृष्ठभूमि में हो रही है.

ईरान पर इजराइल के हमले और तेहरान की जवाबी कार्रवाई ने कई वैश्विक नेताओं को हतप्रभ कर दिया है. उनका मानना है कि यह एक अधिक अस्थिर विश्व का नवीनतम संकेत है, क्योंकि ट्रंप अमेरिका को विश्व के ‘पुलिसमैन’ की भूमिका से मुक्त करना चाहते हैं.
जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए कनाडा रवाना होने से पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर ने कहा कि उन्होंने संकट को कम करने के प्रयासों पर ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ-साथ अन्य वैश्वि नेताओं के साथ चर्चा की है.
ब्रिटेन पश्चिम एशिया में लड़ाकू विमान और अन्य सैन्य सहायता भेज रहा है.

स्टॉर्मर ने कहा, ” ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर हमारी चिंताएं लंबे समय से हैं. हम इजराइल के आत्मरक्षा के अधिकार को मान्यता देते हैं, लेकिन मैं इस बात को लेकर पूरी तरह स्पष्ट हूं कि इसे कम करने की जरूरत है. क्षेत्र विशेष समेत व्यापक स्तर पर तनाव बढ़ने का बहुत बड़ा खतरा है.”उन्होंने उम्मीद जताई कि शिखर सम्मेलन में ”गहन चर्चा” जारी रहेगी. शिखर सम्मेलन के मेजबान के रूप में, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने बैठक के अंत में संयुक्त वक्तव्य या विज्ञप्ति जारी करने की वार्षिक परंपरा को छोड़ने का निर्णय लिया है.

अन्य नेता ट्रंप से बात कर उन्हें शुल्क लगाने से रोकने के लिए मनाने की कोशिश करेंगे. इसलिए यह शिखर सम्मेलन एकता के प्रदर्शन के बजाय द्विपक्षीय वार्ताओं की श्रृंखला बनकर रह जाएगा. ट्रंप शिखर सम्मेलन के केंद्र बिंदु में हैं. ट्रंप पहले कनाडा को 51वां राज्य बनाने और ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की धमकी दे चुके हैं. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों रविवार को कनाडा जाने से पहले बेहद प्रतीकात्मक कदम के तौर पर ग्रीनलैंड पहुंचे, जहां उन्होंने आर्कटिक क्षेत्र के नेता और डेनमार्क के प्रधानमंत्री से डेनिश हेलीकॉप्टर में मुलाकात की.

मैक्रों के कार्यालय ने कहा कि ग्रीनलैंड की यात्रा इस बात की याद दिलाती है कि पेरिस संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और सीमाओं की सुचिता बनाए रखने के सिद्धांतों का समर्थन करता है, जैसा कि संयुक्त राष्ट्र घोषणा पत्र में निहित है. ट्रंप रविवार देर रात को अल्बर्टा के कनानास्किस पहुंचेंगे. रविवार को अन्य नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठकें संभव हैं, लेकिन शिखर सम्मेलन कार्यक्रम सोमवार से पहले शुरू नहीं होगा.

क्यूबेक में 2018 में हुई जी7 शिखर सम्मेलन में कनाडा के शेरपा रहे और छह जी7 शिखर सम्मेलनों में हिस्सा लेने वाले अनुभवी पीटर बोहम को उम्मीद है कि राष्ट्राध्यक्ष चर्चा के दौरान युद्ध के मुद्दे पर अधिक समय देंगे. जी7 का हिस्सा नहीं होने के बावजूद कार्नी ने शिखर सम्मेलन के लिए भारत, यूक्रेन, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, मैक्सिको और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्राध्यक्षों को आमंत्रित किया है. उम्मीद है कि जी7 के मुख्य एजेंडे में अमेरिकी सीमा शुल्क से बचना सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा बना रहेगा.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleदुनिया भर में 27.2 करोड़ बच्चे नहीं जा पा रहे स्कूल
Next Article ओडिशा: पुलिस ने विस्फोटक लूट मामले में मुख्य साजिशकर्ता को किया गिरफ्तार
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

US-दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल! क्या टकराव के संकेत?

March 14, 2026
International

पश्चिम एशिया संकट: ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से दो भारतीय एलपीजी टैंकरों को दी गुजरने की अनुमति, तनाव जारी

March 14, 2026
International

अमेरिकी युद्धपोत USS अब्राहम लिंकन पर ईरान का हमला? पोत को नुकसान होने का दावा; US ने भी दिया जवाब

March 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.