Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»इजराइल एवं हमास युद्ध समाप्त करने और बंधकों को रिहा करने की योजना के ‘पहले चरण’ पर सहमत: ट्रंप
International

इजराइल एवं हमास युद्ध समाप्त करने और बंधकों को रिहा करने की योजना के ‘पहले चरण’ पर सहमत: ट्रंप

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 10, 2025No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
इजराइल एवं हमास युद्ध समाप्त करने और बंधकों को रिहा करने की योजना के ‘पहले चरण’ पर सहमत: ट्रंप
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

वाशिंगटन. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि इजराइल एवं हमास ने युद्ध रोकने और कम से कम कुछ बंधकों एवं कैदियों को रिहा करने की उनकी शांति योजना के ”पहले चरण” पर सहमति व्यक्त की है. ट्रंप ने दो साल से जारी युद्ध में महीनों में मिली सबसे बड़ी सफलता की रूपरेखा की घोषणा की.

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, ”इसका मतलब है कि सभी बंधकों को जल्द ही रिहा कर दिया जाएगा और इजराइल अपने सैनिकों को एक तय सीमा तक वापस बुला लेगा. यह एक मजबूत, टिकाऊ और स्थायी शांति की दिशा में पहला कदम होगा.” उन्होंने कहा, ”सभी पक्षों के साथ निष्पक्ष व्यवहार किया जाएगा.” इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर कहा, ”अल्लाह की मदद से हम उन सभी को घर वापस लाएंगे.” हमास ने कहा कि इस समझौते से इजराइली सैनिकों की वापसी सुनिश्चित होगी और साथ ही सहायता सामग्री का प्रवेश और बंधकों एवं कैदियों की अदला-बदली भी सुनिश्चित होगी. इस घटनाक्रम से परिचित अधिकारियों ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि हमास इस सप्ताह के अंत में सभी 20 जीवित बंधकों को रिहा करने की योजना बना रहा है जबकि इजराइली सेना गाजा के अधिकतर हिस्से से वापसी शुरू कर देगी.

इजराइल, हमास के बीच शांति के पहले चरण की ट्रंप की घोषणा पर विश्व नेताओं ने शांति की उम्मीद जताई

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा गाजा में दो साल से जारी युद्ध में एक बड़ी सफलता का संकेत देते हुए, दोनों पक्षों द्वारा समझौते के ‘पहले चरण’ पर सहमति जताने की घोषणा के कुछ ही घंटे बाद, विश्व के नेताओं ने बृहस्पतिवार को शांति की आशा व्यक्त  की और इजराइल और हमास से अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने का आग्रह किया.

हमास आने वाले दिनों में फलस्तीनी कैदियों के बदले सभी 20 जीवित बंधकों को रिहा कर देगा, जबकि इजराइली सेना गाजा के अधिकांश हिस्से से वापसी शुरू कर देगी. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, ”इसका मतलब है कि सभी बंधकों को बहुत जल्द रिहा कर दिया जाएगा और इजराइल अपने सैनिकों को एक तय सीमा पर वापस बुलाएगा, जो एक मजबूत, टिकाऊ और दीर्घकालिक शांति की ओर पहला कदम होगा.” इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर कहा, ”ईश्वर की मदद से हम उन सभी को घर वापस लाएंगे.” अन्य नेताओं ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी.

तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन, जिनके देश ने वार्ता में भूमिका निभाई, ने बृहस्पतिवार को इस समझौते की सराहना की. ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए एक बयान में, एर्दोआन ने ट्रंप को ‘आवश्यक राजनीतिक इच्छाशक्ति दिखाने’ के लिए धन्यवाद दिया, साथ ही कतर और मिस्र को भी समझौता कराने में मदद के लिए धन्यवाद दिया.

एर्दोआन ने कहा कि तुर्किये समझौते के पूर्ण कार्यान्वयन पर कड़ी नजर रखेगा और इस प्रक्रिया में अपना योगदान जारी रखेगा.
उन्होंने कहा, ”मैं अपने फलस्तीनी भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई देता हूं जिन्होंने दो वर्षों तक अवर्णनीय कष्ट सहे हैं.” तुर्किये के विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस क्षेत्र में मानवीय सहायता भेजना प्राथमिकता है. उसने गाजा के पुर्निनर्माण की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया. मिस्र के राष्ट्रपति आब्देल-फतह अल-सिसी ने इजराइल और हमास के बीच हुए समझौते को एक ‘ऐतिहासिक क्षण’ बताया.

अल-सिसी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ”यह समझौता न केवल युद्ध के अध्याय को समाप्त करता है; बल्कि यह क्षेत्र के लोगों के लिए न्याय और स्थिरता से परिभाषित भविष्य की आशा के द्वार भी खोलता है.” संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने एक बयान में कहा, ”संयुक्त राष्ट्र समझौते के पूर्ण कार्यान्वयन का समर्थन करेगा और निरंतर एवं सैद्धांतिक मानवीय राहत प्रदान करने का दायरा बढ़ाएगा. हम गाजा में पुनर्वास और पुर्निनर्माण के प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे.”

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने सभी पक्षों से आग्रह किया कि ”कब्जे को समाप्त करने, फलस्तीनी लोगों के आत्मनिर्णय के अधिकार को मान्यता देने और एक द्वि-राज्य समाधान प्राप्त करने की दिशा में एक विश्वसनीय राजनीतिक मार्ग स्थापित करने के लिए इस महत्वपूर्ण अवसर का लाभ उठाएं जिससे इजराइल और फलस्तीन शांति और सुरक्षा के साथ रह सकें.” चीन ने गाजा में एक ”स्थायी और व्यापक” युद्धविराम की आशा व्यक्त की. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा कि शी चिनफिंग की सरकार को उम्मीद है कि यह समझौता गाजा में ‘मानवीय संकट’ को कम करेगा और पश्चिम एशिया में तनाव कम करेगा. उन्होंने यह भी कहा कि चीन द्वि-राज्य समाधान का समर्थन करता है.

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि यह समझौता ”बंधकों और उनके परिवारों, गाजा में फलस्तीनियों और पूरे क्षेत्र के लिए एक बड़ी उम्मीद है.” मैक्रों ने ‘एक्स’ पर राष्ट्रपति ट्रंप के प्रयासों के साथ-साथ कतर, मिस्र और तुर्किये के मध्यस्थों के प्रयासों की सराहना की, जिन्होंने इसे संभव बनाने में मदद की. जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने समझौते का स्वागत किया और कहा कि उन्हें इस सप्ताह एक पूर्ण समझौते की उम्मीद है.

सऊदी अरब ने युद्धविराम की संभावित शुरुआत का स्वागत किया और विदेश मंत्रालय ने उम्मीद जताई कि ”यह महत्वपूर्ण कदम गाजा पट्टी में फलस्तीनी लोगों की मानवीय पीड़ा को कम करने के लिए तत्काल कार्रवाई, इजराइल की पूर्ण वापसी, सुरक्षा और स्थिरता की बहाली और द्वि-राज्य समाधान तथा 1967 की सीमाओं पर एक स्वतंत्र फलस्तीनी राष्ट्र की स्थापना के आधार पर एक न्यायसंगत और व्यापक शांति प्राप्त करने के लिए व्यावहारिक कदमों की शुरुआत का मार्ग प्रशस्त करेगा.” जॉर्डन जॉर्डन के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री, अयमान सफादी ने इस प्रयास की सराहना की.

लेबनान के राष्ट्रपति जोसफ ओउन, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, नीदरलैंड के विदेश मंत्री डेविड वान वील, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और जापान सरकार ने भी इस कदम का स्वागत किया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleप्रक्रिया 25 जनवरी 2022 से पहले शुरू हुई तो कानून के तहत आयुसीमा लागू नहीं होगी: न्यायालय
Next Article भाजपा का ‘मनुवादी तंत्र’ कमजोर वर्गों के लिए अभिशाप बन चुका है: खरगे
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026
International

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
International

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.