Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»इजराइल ने ईरान के परमाणु और मिसाइल ठिकानों पर हमला किया, जवाब में ईरान ने दागे ड्रोन
International

इजराइल ने ईरान के परमाणु और मिसाइल ठिकानों पर हमला किया, जवाब में ईरान ने दागे ड्रोन

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 13, 2025No Comments10 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
इजराइल ने ईरान के परमाणु और मिसाइल ठिकानों पर हमला किया, जवाब में ईरान ने दागे ड्रोन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

दुबई/वाशिंगटन. इजराइल ने शुक्रवार तड़के ईरान पर हमला किया, जिसमें उसके शीर्ष सैन्य अधिकारी मारे गए तथा परमाणु और मिसाइल स्थलों को निशाना बनाया गया. इन हमलों से पश्चिम एशिया के दो धुर विरोधी देशों के बीच व्यापक युद्ध की आशंका बढ़ गई है. इसे 1980 के दशक में इराक के साथ युद्ध के बाद ईरान पर सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है.

यह हमला ईरान के तेजी से बढ़ते परमाणु कार्यक्रम को लेकर पैदा तनाव के बीच हुआ है. ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने हमले के बाद कहा कि इजराइल को “कड़ी सजा” दी जाएगी. क्षेत्र के देशों ने इजराइल के हमले की निंदा की, जबकि विश्व भर के नेताओं ने दोनों पक्षों से तत्काल तनाव कम करने का आह्वान किया.

इजराइली सेना ने कहा कि ईरान के लगभग 100 ठिकानों पर शुरुआती हमले में लगभग 200 विमान शामिल थे. दो सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि देश (इजराइल) की जासूसी एजेंसी मोसाद समय से पहले ईरान के अंदर विस्फोटक ड्रोन तैनात करने और फिर उन्हें तेहरान के पास ईरानी बेस पर मिसाइल लॉंचर को निशाना बनाने के लिए सक्रिय करने में भी सक्षम थी.

उन्होंने कहा कि इजराइल ने मध्य ईरान में हथियारों के साथ-साथ वाहनों पर हमला करने वाली प्रणालियों की भी तस्करी की थी, जिन्हें ईरानी हवाई सुरक्षा पर हमला शुरू होते ही सक्रिय कर दिया गया था. अधिकारियों ने नाम न बताने की शर्त पर इस बेहद गोपनीय मिशन के बारे में बात की हालांकि उनके दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि करना संभव नहीं हो सका. कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है.

इजराइली हमले के लक्ष्यों में कई स्थान शामिल थे, जिनमें नतांज में ईरान की मुख्य परमाणु संवर्धन सुविधा भी शामिल थी, जहां से काला धुआं उठता देखा जा सकता था. बाद में सुबह, इजराइल ने कहा कि उसने पश्चिमी ईरान में दर्जनों रडार प्रतिष्ठानों और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल लॉन्चरों को भी नष्ट कर दिया है.

मारे गए लोगों में ईरान के तीन शीर्ष सैन्य नेता, सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल मोहम्मद बाघेरी, अर्द्धसैनिक बल ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड’ के प्रमुख जनरल हुसैन सलामी और गार्ड के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के संचालक जनरल अमीर अली हाजीजादेह, शामिल हैं. ईरान ने तीनों मौतों की पुष्टि की है, जो तेहरान की शासकीय तंत्र के लिए एक बड़ा झटका है और इससे इजराइल के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के प्रयास जटिल हो जाएंगे.

खामेनेई ने कहा कि अन्य शीर्ष सैन्य अधिकारी और वैज्ञानिक भी मारे गये. अपनी पहली प्रतिक्रिया में, ईरान ने इजराइल पर 100 से ज़्यादा ड्रोन दागे, इराक और जॉर्डन दोनों ने पुष्टि की कि वे उनके हवाई क्षेत्र से होकर गुजरे थे. इजराइल ने कहा कि ड्रोन को उसके हवाई क्षेत्र के बाहर ही मार गिराया जा रहा था और यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि कोई ड्रोन उसके हवाई क्षेत्र में घुसा या नहीं.
हमलों के बारे में अपनी पहली सार्वजनिक टिप्पणी में, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से अपने परमाणु कार्यक्रम पर वाशिंगटन के साथ समझौता करने का फिर से आग्रह किया, तथा अपने ‘ट्रुथ सोशल’ मंच पर चेतावनी दी कि इजराइल के हमले “और भीषण होंगे”.

ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर कहा कि ”अब भी समय है कि इस नरसंहार को रोका जाए, क्योंकि पहले से योजनाबद्ध आगामी हमले और भी भीषण होंगे.” ट्रंप ने ईरान से अपील की कि “वह परमाणु समझौता कर ले, इससे पहले कि कुछ भी न बचे और जिसे कभी ईरानी साम्राज्य के रूप में जाना जाता था, उसे बचा ले. अब और मौत नहीं, अब और विनाश नहीं, बस कर डालो, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए.” वाशिंगटन ने ईरान के परमाणु संवर्धन कार्यक्रम पर जारी वार्ता के दौरान इजराइल को हमले के प्रति आगाह किया था. ट्रंप प्रशासन ने कहा कि इन हमलों में उसका कोई हाथ नहीं है. साथ ही उसने अमेरिकी हितों या र्किमयों को निशाना बनाकर किसी भी प्रकार की कार्रवाई किए जाने के प्रति चेतावनी दी है.

ऐसा प्रतीत होता है कि अमेरिका को संदेह हो गया था कि हमला हो सकता है क्योंकि बुधवार को वाशिंगटन ने इराक की राजधानी से कुछ अमेरिकी राजनयिकों को वापस बुला लिया था तथा पश्चिम एशिया से अमेरिकी सैनिकों के परिवारों के लिए स्वैच्छिक निकासी की पेशकश की थी.

इजराइली नेताओं ने इस हमले को राष्ट्र के अस्तित्व की लड़ाई बताया और कहा कि इस बात का खतरा था कि ईरान परमाणु बम बना सकता है और इस आसन्न खतरे को रोकने के लिए यह हमला आवश्यक था. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ईरान इस लक्ष्य को प्राप्त करने के कितने करीब है या क्या ईरान वास्तव में निकट भविष्य में हमला करने की योजना बना रहा था. ईरान का कहना है कि उसका परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए है.

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया, “इसमें एक साल लग सकता है. यह कुछ महीनों में भी हो सकता है.” उन्होंने “इस खतरे को दूर करने” के लिए जब तक आवश्यक हो, हमले जारी रखने का संकल्प जताया. उन्होंने कहा, “यह इजराइल के अस्तित्व के लिए एक स्पष्ट और मौजूदा खतरा है.” घबराये हुए इजराइली लोग बोतलबंद पानी और अन्य सामान खरीदने के लिए तेल अवीव, यरुशलम और अन्य स्थानों के सुपरमार्केट की ओर निकल पड़े, तथा व्हाट्सएप ग्रुप पर संदेश प्रसारित करते हुए एक-दूसरे को सलाह दी कि वे अपने आश्रय स्थलों को संभावित दीर्घकालिक उपयोग के लिए तैयार रखें.

इस बीच, ईरान में संग्रहालयों को बंद कर दिया गया और मूल्यवान वस्तुओं को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करना शुरू कर दिया गया. राज्य से संबद्ध बोर्ना समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी. ईरान का दावा है कि इजराइल ने आवासीय क्षेत्रों को निशाना बनाया.
खामेनेई ने एक बयान में कहा, “इजराइल ने हमारे प्यारे देश में अपराध के लिए अपना दुष्ट और खून से सना हाथ फैलाया है, तथा आवासीय केंद्रों पर हमला करके अपनी दुर्भावनापूर्ण प्रकृति को पहले से कहीं अधिक उजागर कर दिया है.” अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने पुष्टि की है कि इजराइली हमले में ईरान के नतांज स्थित यूरेनियम संवर्धन केंद्र को निशाना बनाया गया और कहा कि वह विकिरण के स्तर पर करीबी नजर रख रही है. अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इजराइली विमान ईरानी हवाई क्षेत्र में घुसे या उन्होंने ईरान पर केवल ”स्टैंडऑफ मिसाइल” दागीं. हमले के समय इराक में लोगों ने लड़ाकू विमानों की आवाज़ सुनी.

ईरान की जवाबी कार्रवाई की आशंका के बीच अमेरिका ने युद्धपोत पश्चिम एशिया भेजे

इजराइल द्वारा ईरान के ठिकानों पर किये गए हमले के बाद खाड़ी देश की ओर से जवाबी कार्रवाई किये जाने की आशंका के मद्देनजर अमेरिका अपने युद्धपोतों सहित सैन्य संसाधनों को पश्चिम एशिया की ओर स्थानांतरित कर रहा है. अमेरिका के दो अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

नौसेना ने विध्वंसक पोत यूएसएस थॉमस हडनर को पूर्वी भूमध्य सागर की ओर बढ़ने का निर्देश दिया है तथा दूसरे विध्वंसक पोत को भी आगे बढ़ने का निर्देश दिया गया है, ताकि व्हाइट हाउस द्वारा अनुरोध किए जाने पर वे उपलब्ध हो सकें. एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप स्थिति पर चर्चा करने के लिए अपने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुखों के साथ बैठक कर रहे हैं.

ईरान ने इजराइल के हमले में मारे गए कमांडरों की जगह पर नए अधिकारियों की नियुक्ति की

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने शुक्रवार को इजराइली हमलों में मारे गए दो शीर्ष सैन्य कमांडरों के स्थान पर नए अधिकारियों की नियुक्ति की है. ईरान की सरकारी टीवी ने बताया कि जनरल मोहम्मद बाघेरी की जगह जनरल अब्दुलरहीम मूसावी को सशस्त्र बलों का नया प्रमुख नियुक्त किया है. मौसवी पहले शीर्ष सैन्य कमांडर थे.

टीवी चैनल पर प्रसारित खबर के मुताबिक, खामेनेई ने जनरल हुसैन सलामी के स्थान पर मोहम्मद पाकपोर को अर्द्धसैनिक बल रिवॉल्यूशनरी गार्ड का नेतृत्व करने के लिए चुना. ईरान ने रिवॉल्यूशनरी गार्ड की स्थापना 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद की थी. यह देश में सत्ता के प्रमुख केंद्रों में से एक है.

इजराइल और ईरान के बीच तनाव और शत्रुता का घटनाक्रम

इजराइल और ईरान के बीच लंबे समय से चली आ रही शत्रुता शुक्रवार को तब और गहरा हो गई जब इजराइल ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाने के लिए राजधानी तेहरान पर कई हवाई हमले किए. इजराइल ने कहा कि उसने ईरान के परमाणु और सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया. ईरान की सरकारी मीडिया ने बताया कि इजराइल के हमलों में अर्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड के प्रमुख और दो शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक मारे गए.

इजराइल ने यह हमला ऐसे समय में किया है जब ईरान के तेजी से बढ़ते परमाणु कार्यक्रम को लेकर तनाव बढ़ गया है. इजराइल ईरानी परमाणु कार्यक्रम को अपने अस्तित्व के लिए खतरा मानता है. दोनों देशों के बीच शत्रुता में कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:

2010 – स्टक्सनेट कंप्यूटर वायरस की खोज की गई और व्यापक रूप से माना जाता है कि इसे अमेरिका और इजराइल ने संयुक्त रूप से बनाया. इस वायरस ने ईरानी ‘सेंट्रीफ्यूज’ को बाधित कर नष्ट कर दिया.

2018 – इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल ने हजारों पन्नों का डेटा प्राप्त किया है, जो दर्शाता है कि ईरान ने 2015 में वैश्विक ताकतों के साथ समझौते पर हस्ताक्षर करने से पहले अपने परमाणु कार्यक्रम को छुपाया था. मोसाद के एक पूर्व प्रमुख ने पुष्टि की कि यह जानकारी 2018 में तेहरान से प्राप्त की गई थी.

2020 – ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने से रोकने के लिए 2015 के परमाणु समझौते के समाप्त होने के बाद ईरान के परमाणु कार्यक्रम के खिलाफ कथित इजराइली हमले काफी बढ़ गए.

जुलाई 2020 – ईरान के नतांज परमाणु संवर्धन केंद्र में एक रहस्यमयी विस्फोट से सेंट्रीफ्यूज उत्पादन संयंत्र नष्ट हो गया. ईरान ने इस हमले के लिए इजराइल को जिम्मेदार ठहराया.

नवंबर 2020 – एक शीर्ष ईरानी सैन्य परमाणु वैज्ञानिक मोहसिन फखरीजादेह की तेहरान के बाहर एक कार में यात्रा करते समय रिमोट-नियंत्रित मशीन गन से हत्या कर दी गई.
एक शीर्ष ईरानी सुरक्षा अधिकारी ने इजराइल पर उस वैज्ञानिक को दूर से मारने के लिए ”इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों” का उपयोग करने का आरोप लगाया. फखरीजादेह ने 2000 के दशक में ईरान के सैन्य परमाणु कार्यक्रम की शुरुआत की थी.

11 अप्रैल 2021 – नतांज में ईरान के भूमिगत परमाणु संयंत्र को निशाना बनाकर हमला किया गया.
ईरान ने इस हमले के लिए इजराइल को दोषी ठहराया था हालांकि इजराइल ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली लेकिन इजराइली मीडिया ने बताया कि सरकार ने साइबर हमले की साजिश रची थी, जिसके कारण संयंत्र में ब्लैकआउट हो गया.

16 अप्रैल, 2021 – ईरान ने 60 प्रतिशत तक यूरेनियम संवर्धन शुरू कर दिया, जो अब तक की उसकी उच्चतम शुद्धता है.
जून 2022 – ईरान ने इजराइल पर तीन दिनों के अंतराल में अलग-अलग शहरों में दो परमाणु वैज्ञानिकों को जहर देने का आरोप लगाया.

7 अक्टूबर, 2023 – गाजा पट्टी से हमास चरमपंथियों ने इजराइल में धावा बोला, जिसमें 1,200 लोग मारे गए और 250 बंधक बना लिए गए. इसके बाद इजराइल और हमास के बीच भीषण युद्ध शुरू हो गया. ईरान ने हमास को हथियार मुहैया कराए हैं और उन्हें समर्थन दे रहा है.

14 फरवरी, 2024 – इजराइली हमले के कारण एक ईरानी प्राकृतिक गैस पाइपलाइन में कई विस्फोट हुए.

14 अप्रैल, 2024 – ईरान ने इजराइल पर मिसाइल और ड्रोन हमला किया, दमिश्क में इजराइली हवाई हमले के जवाब में 300 से ज़्यादा मिसाइलें और हमलावर ड्रोन दागे.

16 अक्टूबर, 2024 – इज़राइल ने हमास नेता या’ा सिनवार को मार गिराया.

26 अक्टूबर, 2024 – इजराइल ने पहली बार ईरान पर खुलेआम हमला किया तथा उसकी हवाई रक्षा प्रणालियों और मिसाइल कार्यक्रम से जुड़े स्थलों पर हमला किया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकचरे से कमाई की राह: रायपुर में बनेगा आधुनिक बायोगैस संयंत्र
Next Article एम्सिओम-4 मिशन में देरी के बीच इसरो ने कहा: सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

US-दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल! क्या टकराव के संकेत?

March 14, 2026
International

पश्चिम एशिया संकट: ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से दो भारतीय एलपीजी टैंकरों को दी गुजरने की अनुमति, तनाव जारी

March 14, 2026
International

अमेरिकी युद्धपोत USS अब्राहम लिंकन पर ईरान का हमला? पोत को नुकसान होने का दावा; US ने भी दिया जवाब

March 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.