Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»इजराइल ने गाजा के कुछ चिकित्सा र्किमयों को रिहा किया, प्रमुख अस्पताल के निदेशक अब भी जेल में
International

इजराइल ने गाजा के कुछ चिकित्सा र्किमयों को रिहा किया, प्रमुख अस्पताल के निदेशक अब भी जेल में

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 15, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
इजराइल ने गाजा के कुछ चिकित्सा र्किमयों को रिहा किया, प्रमुख अस्पताल के निदेशक अब भी जेल में
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

काहिरा: इजराइल ने अस्पतालों पर किए गए हमलों के दौरान गिरफ्तार दर्जनों डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिक्स और अन्य मेडिकल र्किमयों को ‘गाजा युद्धविराम संधि’ के तहत रिहा कर दिया है। हालांकि, 100 से अधिक चिकित्सा कर्मी अभी भी इजराइली जेलों में बंद हैं, जिनमें कमाल अदवान अस्पताल के निदेशक डॉ. हुसाम अबू सफिया भी शामिल हैं, जो इजराइली घेराबंदी और बमबारी के बीच मरीजों का इलाज जारी रखने के लिए सुर्खियों में रहे थे।

व्यापक स्तर पर उनकी रिहाई की मांगों के बावजूद, अबू सफिया उन सैकड़ों फलस्तीनी कैदियों में नहीं थे जिन्हें हमास द्वारा पकड़े गए 20 बंधकों के बदले सोमवार को रिहा किया गया। गाजा के उत्तरी भाग में कमाल अदवान अस्पताल के निदेशक अबू सफिया को लगभग 10 महीने से बिना किसी आरोप के इजराइल ने हिरासत में रखा है।

स्वास्थ्य र्किमयों की गतिविधियों पर नजर रखने वाले संगठन ‘हेल्थ वर्कर्स वॉच’ ने बताया कि 31 डॉक्टर और नर्स सहित 55 चिकित्सा कर्मी सोमवार को रिहा किए जाने वाले कैदियों की सूची में थे। हालांकि यह पुष्टि नहीं हो सकी कि क्या सभी को रिहा किया गया है।
संगठन ने कहा कि कम से कम 115 मेडिकल कर्मी अभी भी हिरासत में हैं। साथ ही चार मेडिकल कर्मी ऐसे भी हैं जो इजराइली जेलों में रहते हुए दम तोड़ चुके हैं। अधिकार संगठनों और गवाहों ने अकसर जेल में उत्पीड़न की रिपोर्ट दी है।

अल-अवदा अस्पताल के र्किमयों ने अपने रिहा किए गए निदेशक अहमद मुहाना को कंधों पर उठाकर जश्न मनाया, जिन्हें इजराइल ने 2023 के अंत में अस्पताल पर हमले के बाद लगभग 22 महीने तक हिरासत में रखा था। मुहाना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में कहा, ‘‘अल-अवदा अस्पताल को पुन? स्थापित किया जाएगा, इसके कर्मचारी इसे अपने हाथों से फिर से बनाएंगे… मुझे, हम सब की उपलब्धियों पर गर्व करता हूं और यह आगे भी रहेगा।’’

अल-अवदा अस्पताल गाजा के जाबालिया शरणार्थी कैंप में कई हमलों के दौरान क्षतिग्रस्त हुआ था। यह अस्पताल मई से बंद है जब इसे इजराइल की हालिया सैन्य कार्रवाई के दौरान खाली करना पड़ा था। सात अक्टूबर 2023 को हमास के हमले के बाद इजराइल की दो साल की सैन्य मुहिम ने गाजा की स्वास्थ्य व्यवस्था को तहस-नहस कर दिया है। इस दौरान अधिकतर अस्पताल बंद हो गए और कई क्षतिग्रस्त हुए, जबकि कर्मचारी घायल मरीजों का इलाज आपूर्ति की कमी के बीच करते रहे। इस युद्ध के दौरान, इजराइली बलों ने कई अस्पतालों पर हमले किए और सैकड़ों र्किमयों को गिरफ्तार किया।

इजराइल का कहना है कि उसने अस्पतालों को निशाना इसलिए बनाया क्योंकि हमास सैन्य उद्देश्यों के लिए उनका उपयोग कर रहा था, जबकि फलस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस आरोप से इनकार किया है। कमाल अदवान अस्पताल के 52 वर्षीय डॉ. हुसाम अबू सफिया की रिहाई की कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। उनके परिवार ने सोशल मीडिया पर कहा कि ‘‘रिहाई की तारीख के बारे में कोई पुष्ट जानकारी नहीं है।’’ रिहा हुए कैदियों ने बताया अबू सफिया ‘स्वस्थ’ हैं।

इजराइली सेना ने आरोप लगाया है कि अबू सफिया हमास के साथ सहयोग या काम कर रहे हैं, जबकि उनके साथ काम करने वाले कर्मी और अंतरराष्ट्रीय सहायता समूह इस आरोप को खारिज करते हैं। नवंबर 2023 में इजराइली बलों ने गाजा शहर के शिफा अस्पताल के निदेशक डॉ. मोहम्मद अबू सेलमिया को हमास का अधिकारी बताते हुए गिरफ्तार किया था, लेकिन उन्हें सात महीने बाद रिहा कर दिया गया।

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अबू सफिया ने कमाल अदवान अस्पताल को 85 दिनों तक इजराइली सेना की घेराबंदी में संभाला। जब 27 दिसंबर को इजराइली बलों ने अस्पताल पर हमला किया तो तस्वीरों में उन्हें सफेद कोट में अस्पताल से बाहर निकलते और मलबे के बीच से गुजरते हुए एक इजराइली बख्तरबंद वाहन की ओर जाते दिखाया गया, जहां उन्होंने मरीजों की निकासी पर चर्चा की। अबू सफिया और दर्जनों अन्य मरीज और कर्मचारी कैद कर लिए गए।

गाजा सिटी के ‘पेशेंट्स फ्रेंड्स अस्पताल’ के निदेशक डॉ. सईद सलाह, अबू सफिया को 29 वर्षों से जानते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अबू सफिया आखिरी समय तक अस्पताल में रहे। उन्होंने इसलिए अस्पताल नहीं छोड़ा क्योंकि अगर वे जाते तो सभी स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो जातीं। वह वास्तव में एक महान व्यक्ति हैं।’’

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleअब तक 2.72 लाख खिलाड़ियों का पंजीयन, 20 अक्टूबर तक करा सकते हैं पंजीयन
Next Article अलीगढ़ के जवां कस्बे में ‘अवैध’ ढांचों पर चला बुलडोजर
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

US-दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल! क्या टकराव के संकेत?

March 14, 2026
International

पश्चिम एशिया संकट: ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से दो भारतीय एलपीजी टैंकरों को दी गुजरने की अनुमति, तनाव जारी

March 14, 2026
International

अमेरिकी युद्धपोत USS अब्राहम लिंकन पर ईरान का हमला? पोत को नुकसान होने का दावा; US ने भी दिया जवाब

March 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.