Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»इजराइली सेना को 30 दिसंबर को लेजरयुक्त वायु रक्षा प्रणाली ‘आयरन बीम’ से किया जाएगा लैस
International

इजराइली सेना को 30 दिसंबर को लेजरयुक्त वायु रक्षा प्रणाली ‘आयरन बीम’ से किया जाएगा लैस

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 1, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
इजराइली सेना को 30 दिसंबर को लेजरयुक्त वायु रक्षा प्रणाली ‘आयरन बीम’ से किया जाएगा लैस
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

तेल अवीव. रक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यहां घोषणा की कि 30 दिसंबर को इजराइली सेना को लेजरयुक्त वायु रक्षा प्रणाली ‘आयरन बीम’ से लैस किया जाएगा. इजराइल की वायु रक्षा को और मजबूत किये जाने के लिए सेना को ‘लेजर इंटरसेप्शन सिस्टम’ आधारित ‘आयरन बीम’ सौंपा जा रहा है.

इजराइल रक्षा मंत्रालय के रक्षा अनुसंधान एवं विकास निदेशालय के प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल (सेवानिवृत्त) डेनियल गोल्ड ने कहा, ”विकास कार्य पूरा हो चुका है और एक व्यापक परीक्षण कार्यक्रम ने संबद्ध प्रणाली की क्षमताओं को प्रमाणित कर दिया है. इसलिए हम 30 दिसंबर 2025 को यह प्रारंभिक परिचालन क्षमता, इजराइली रक्षा बल (आईडीएफ) को प्रदान करने के लिए तैयार हैं.ह्व उन्होंने कहा कि इसके साथ ही अगली पीढ़ी की प्रणालियों को पहले से ही उन्नत किया जा रहा है.

‘आयरन बीम’ जमीन पर स्थित उच्च-शक्ति वाली लेजर से युक्त एक वायु रक्षा प्रणाली है, जिसे रॉकेट, मोर्टार और यूएवी सहित विभिन्न हवाई खतरों का मुकाबला करने के लिए तैयार किया गया है. यहां तेल अवीव विश्वविद्यालय में दूसरे अंतरराष्ट्रीय रक्षा प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन में इजराइली जनरल ने कहा कि आयरन बीम लेजर प्रणाली से युद्ध के मैदान में लड़ाई के तौर-तरीकों में आमूल-चूल बदलाव आने की उम्मीद है. इस प्रणाली को विकसित करने में एक दशक से भी अधिक समय लगा.

उन्होंने कहा, ”हम भविष्य में अंतरिक्ष, आक्रामक और रक्षात्मक संघर्षों के लिए अगली पीढ़ी की तकनीकी को सक्रिय रूप से विकसित कर रहे हैं. इन तकनीक को उचित समय पर क्रियान्वित करेंगे.” हाल के युद्ध के दौरान, कम दूरी की सामरिक लेजर प्रणालियां तैनात की गईं और उन्होंने दर्जनों खतरों को सफलतापूर्वक रोका. तेल अवीव विश्वविद्यालय के ब्लावात्निक साइबर अनुसंधान केंद्र के सहयोग से रक्षा अनुसंधान एवं विकास निदेशालय (डीडीआरएंडडी) के नेतृत्व में आयोजित यह शिखर सम्मेलन हाल के युद्ध से सीखे गए सबक के आलोक में तकनीकी नवाचार पर केंद्रित है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleअनिल अंबानी ने एसबीआई के उनके खाते को धोखाधड़ी वाला घोषित करने के खिलाफ अपील की
Next Article रायपुर : आम जनता के साथ पुलिस संवेदनशीलता के साथ बर्ताव करें – राज्यपाल डेका
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

US-दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल! क्या टकराव के संकेत?

March 14, 2026
International

पश्चिम एशिया संकट: ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से दो भारतीय एलपीजी टैंकरों को दी गुजरने की अनुमति, तनाव जारी

March 14, 2026
International

अमेरिकी युद्धपोत USS अब्राहम लिंकन पर ईरान का हमला? पोत को नुकसान होने का दावा; US ने भी दिया जवाब

March 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.