IND vs AUS Live Score: आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला एडिलेड में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत की नजरें जीत के साथ सीरीज में वापसी पर हैं। फिलहाल, ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे चल रहा है।
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 200 के पार
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 200 रन के पार पहुंच गया है। ऑस्ट्रेलिया के लिए कूपर कोनोली और मिचेल ओवन क्रीज पर मौजूद हैं। भारत के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 38 ओवर की समाप्ति तक पांच विकेट पर 204 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया को अब 72 गेंदों पर 61 रनों की जरूरत है।
ऑस्ट्रेलिया को लगा पांचवां झटका
हर्षित राणा ने मैथ्यू शॉर्ट को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका दिया है। शॉर्ट 78 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 74 रन बनाकर आउट हुए। शॉर्ट और कोनोली के बीच पांचवें विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी हुई।

