Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»IND vs PAK: ‘हाथ मिलाना सिर्फ परंपरा है, नियम नहीं’, हैंडशेक विवाद पर टीम के साथ BCCI
Sports

IND vs PAK: ‘हाथ मिलाना सिर्फ परंपरा है, नियम नहीं’, हैंडशेक विवाद पर टीम के साथ BCCI

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 16, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
IND vs PAK: ‘हाथ मिलाना सिर्फ परंपरा है, नियम नहीं’, हैंडशेक विवाद पर टीम के साथ BCCI
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

IND vs PAK: एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले के बाद हुए ‘हैंडशेक विवाद’ पर आखिरकार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से बयान आया है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारत की सात विकेट से जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान क्रिकेटरों से हाथ नहीं मिलाया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी पाकिस्तान कप्तान सलमान अली आगा से अभिवादन नहीं किया। इस घटना से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) नाराज हो गया और उसने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई।

‘हैंडशेक केवल गुडविल जेस्चर’
एक वरिष्ठ बीसीसीआई अधिकारी ने साफ कहा कि हाथ मिलाना केवल एक परंपरा है, कोई नियम नहीं। अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, ‘देखिए, अगर आप नियमों की किताब पढ़ेंगे तो उसमें हाथ मिलाने का कोई जिक्र नहीं है। यह सिर्फ एक गुडविल जेस्चर है और खेल भावना के तहत दुनिया भर में एक परंपरा के रूप में निभाया जाता है।’

‘कोई नियम नहीं, तो कोई मजबूरी नहीं’
BCCI अधिकारी ने आगे कहा, ‘अगर इस बारे में कोई नियम नहीं है, तो भारतीय टीम बाध्य नहीं है कि वह विपक्षी टीम से हाथ मिलाए, खासकर तब जब दोनों देशों के रिश्ते तनावपूर्ण हों।’ भारतीय खिलाड़ियों का पाकिस्तान खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाना अब बड़ा विवाद बनता जा रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) भी भारत से मुंह की खाने के बाद बौखला गया है और उसने हाथ नहीं मिलाने के लिए मैच रैफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए हटाने की मांग की है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने टीम के इस स्टैंड का समर्थन किया था और मैच के बाद जीत सशस्त्र बलों को समर्पित की थी तथा पहलगाम हमले के पीड़ितों के प्रति एकजुटता दिखाई थी।

आगे भी भारत का स्टैंड रहेगा बरकरार?
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, अगर भारत 28 सितंबर को फाइनल में पहुंचता है तो खिलाड़ी नकवी के साथ मंच साझा नहीं करेंगे। नकवी एसीसी प्रमुख होने के नाते विजयी टीम को ट्रॉफी दे सकते हैं। दोनों टीमों ने टॉस और वॉर्मअप के समय भी एक दूसरे से बात नहीं की। दोनों कप्तानों ने टीमशीट मैच रैफरी को सौंपी थी। यह भी समझा जा रहा है कि हाथ नहीं मिलाने का फैसला नीतिगत है और अगले रविवार को अगर भारत का सामना पाकिस्तान से सुपर 4 चरण में फिर से होता है तो इसे दोहराया जाएगा।

PCB ने की सख्त कार्रवाई की मांग
दूसरी तरफ, पीसीबी इस घटना से बेहद नाराज है। बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा कि उन्होंने आईसीसी में मैच रेफरी एंडी पायकॉट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। नकवी ने ‘X’ पर लिखा, ‘पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच रेफरी द्वारा आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट और एमसीसी के नियमों के उल्लंघन को लेकर शिकायत दर्ज कराई है और उनकी एशिया कप से तुरंत हटाने की मांग की है।’

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकवि सुरजीत नवदीप अब हमारे बीच नहीं रहे, आज धमतरी में होगा अंतिम संस्कार
Next Article India US Trade Deal: ब्रेंडन लिंच भारत पहुंचे, व्यापार समझौते के खोजे जाएंगे रास्ते; छठे दौर की बातचीत पर मंथन
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026
Sports

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026
Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.